• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन है देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Writer D by Writer D
19/11/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। देवउठनी एकादशी इस वर्ष 23 नवंबर को है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन भगवान विष्णु नींद से जागृत होते हैं। इससे पहले देवशयनी एकादशी की तिथि पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने जाते हैं। जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

पंडित चंद्रशेखर मल्तारे के अनुसार, देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi)  की तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को रात 11.03 बजे शुरू होगी और अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 9.01 बजे समाप्त हो जाएगी। इस तरह उदया तिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi)  23 नवंबर को मनाई जाएगी। साधक 23 नवंबर को व्रत कर सकेंगे।

व्रत पारण समय

साधक 11 अक्टूबर को प्रातः 06.51 से 08.57 के मध्य पारण कर सकते हैं। हो सके तो इस समय ब्राह्मणों या फिर जरूरतमंदों को दान जरूर दें।

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पूजा विधि

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) की तिथि को ब्रह्म बेला में जागना चाहिए। भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करें। नित्यकर्म से निवृत्त होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें और ध्यान करें। व्रत करने का संकल्प करें। इसके बाद सबसे पहले भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। पूजा के दौरान पीले वस्त्र पहनें।

सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद पंचोपचार कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पीले फल, बेसन के लड्डू, केसर मिश्रित खीर, केले आदि का भोग लगाएं। विष्णु चालीसा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें। पूजा के अंत में आरती करें और भगवान से सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्रार्थना करें। पूरे दिन निराहार रहें। रात्रि के समय आरती करें और फलाहार करें। अगले दिन पंचांग द्वारा निर्धारित समय पर अपना व्रत का पारण करें।

Tags: Dev Uthani Ekadashi 2023Dev Uthani Ekadashi Puja VidhiDev Uthani Ekadashi Shubh Muhurat
Previous Post

ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Next Post

इस आरती के साथ करें छठ पूजा व्रत का समापन, पूरी होगी हर मनोकामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksh
धर्म

सफलता पाने के लिए धारण करें ये रुद्राक्ष, कदम चूमेगी कामयाबी

11/08/2026
Bhindi ki Sabji
फैशन/शैली

भिंडी की सब्जी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, लिसलिसापन होगा दूर

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Next Post
Chhath Puja

इस आरती के साथ करें छठ पूजा व्रत का समापन, पूरी होगी हर मनोकामना

यह भी पढ़ें

horoscope

19 जून राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

19/06/2021
cyber crime

जालसाजों ने एटीएम का क्लोन बनाकर उड़ाए लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

03/01/2021
Lok Sabha Election

इस जिले के 50 हजार वोटर अंतिम बार डालेंगे वोट, यह है खास वजह

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version