• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ व्रत, जानिए इससे जुड़े नियम

Writer D by Writer D
28/10/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शादीशुदा महिलाएं रात में चांद देखने और छलनी से अपने पति का चेहरा देखने के बाद ही यह व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति को दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुखमय बनाने वाला माना जाता है, इसलिए नियम है कि यह व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही करती हैं। लेकिन कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंवारी लड़कियां यह व्रत रख सकती हैं या नहीं।

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रख सकती हैं या नहीं?

यह व्रत विवाहित महिलाओं को करना चाहिए, लेकिन अविवाहित लड़कियां भी इसे रख सकती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, अविवाहित लड़कियां अपने प्रेमी या मंगेतर जिसे वे अपना जीवन साथी मानती हैं, उनके लिए करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीर्वाद मिलता है। अविवाहित लड़कियों के लिए करवा चौथ के व्रत और पूजा के नियम अलग हैं। अगर आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं, तो इन नियमों का पालन जरूर करें।

कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत नियम

– अविवाहित लड़कियां इस दिन व्रत न रखकर फलाहारी व्रत कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अविवाहित लड़कियों को निर्जला व्रत रखने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है।

– करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियों को केवल मां करवा की कहानी ही सुननी चाहिए और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

– अविवाहित लड़कियां इस दिन तारों को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं, क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य देने का नियम केवल विवाहित महिलाओं के लिए है। इसके अलावा अविवाहित लड़कियों को छलनी का उपयोग करने की भी आवश्यकता नहीं है। वे बिना किसी छलनी के तारों को देखकर अर्घ्य दे सकती हैं और व्रत खोल सकती हैं।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2023karwa chauth datekarwa Chauth importancekarwa chauth kathakarwa Chauth muhurtkarwa Chauth pujakarwa chauth rules
Previous Post

शरद पूर्णिमा पर इस मंत्र पाठ के साथ करें खीर का सेवन

Next Post

शरद पूर्णिमा का त्योहार बनाएं स्पेशल, इन प्यारे संदेशों के साथ प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Purnima

शरद पूर्णिमा का त्योहार बनाएं स्पेशल, इन प्यारे संदेशों के साथ प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

cm dhami

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

22/07/2022
Police Encounter

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मैनपुरी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

23/09/2022

मलिक ने फडणवीस की पत्नी पर लगाए आरोप, पूर्व CM बोले- दिवाली बाद फोड़ूंगा बम

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version