• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिखा असर, प्रदेश में 16,23,000 लाभार्थियों ने उठाया पीएम स्वनिधि का लाभ

Writer D by Writer D
02/11/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की संवेदनशीलता का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश से लेकर केंद्र की योजनाओं को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में योगी सरकार (Yogi Government) ने उपलब्धि दर्ज की है। कोरोना काल में बेरोजगार हुए पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि (PM Swanidhi ) योजना का लाभ देने में उत्तर प्रदेश का कोई सानी नहीं है।

वहीं केंद्र सरकार की कुल 8 योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मॉनिटरिंग का ही असर है कि समृद्धि से स्वनिधि (PM Swanidhi ) के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार के 22 लाख से अधिक लोगों ने आठ केंद्रीय योजनाओं का अब तक लाभ उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तीन चरणों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आठ केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया गया था, जिसका पूरे देश में सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों ने उठाया है।

प्रदेश में अब तक 16,23,000 लाभार्थियों ने उठाया पीएम स्वनिधि का लाभ

स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (सूडा) के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सीएम योगी (CM Yogi) प्रदेश और केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर तबके के नागरिक को देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों को बिना किसी भेदभाव, मजहब और जाति के योजनाओं को लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। सीएम योगी इसकी खुद मॉनीटरिंग और समय-समय पर समीक्षा बैठक करते हैं। इसी का नतीजा है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश ने पीएम स्वनिधि से जुड़ी 8 केंद्रीय योजनाओं को लाभ देने में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं पीएम स्वनिधि (PM Swanidhi) योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम ऋण 12,08,605 लाभार्थियों, द्वितीय ऋण 3,84,487 लाभार्थियों तथा तृतीय ऋण 29,908 लाभार्थियों को बांटे गये। प्रदेश में कुल 16,23,000 लाभार्थियों को ऋण वितरित किये गये, जिसकी कुछ धनराशि 2127.11 करोड़ है, जिसका रेश्यो 85.64 प्रतिशत है। वहीं अब तक प्रदेश में 6,04,566 स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि का लाभ उठाकर अपना ऋण समाप्त कर चुके हैं। मालूम हो कि पीएम स्वनिधि के तहत तीन चरणों में ऋण दिया जाता है, जिसकी पहली किश्त 10 हजार, दूसरी 20 हजार और तीसरी 50 हजार रुपये है।

प्रदेश में डिजिटली एक्टिव वेंडर्स द्वारा करीब दौ सो करोड़ बार हुआ डिजिटल लेन देन

सूडा डायरेक्टर ने बताया कि पीएम स्वनिधि (PM Swanidhi) के तहत स्वनिधि से समृद्धि योजना में वेंडर्स और उनके परिवार को 8 केंद्रीय योजना पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा, जनधन अकाउंट, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन और रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू योजना का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश भर के मार्गों का होगा मेकओवर, 277 सड़कों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

इस योजना का लाभ प्रदेश में स्वनिधि (PM Swanidhi) से समृद्धि कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है, जिसमें पहले फेस में 17,65,975, दूसरे फेस में 3,62,313 और तीसरे फेस में 87,503 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। प्रदेश में अब तक 8 केंद्रीय योजनाओं का लाभ 22,15,791 लोगों को दिया जा चुका है, जिसका रेश्यो 76.86 प्रतिशत है। वहीं वेंडर्स द्वारा किए जा रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। प्रदेश में वर्तमान में 6,57,572 एक्टिव डिजिटल वेण्डर्स हैं, जिसका रेश्यो 56.4 प्रतिशत है। इनके द्वारा अब तक 198.78 करोड़ बार डिजिटल ट्रांजेक्शन किया गया।

Tags: Lucknow NewsPM Swanidhi Yojnaup news
Previous Post

‘शिक्षण-संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? धिक्कार है’, प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

Next Post

उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में हुआ ऐतिहासिक सुधार: ऊर्जा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
AK Sharma

उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में हुआ ऐतिहासिक सुधार: ऊर्जा मंत्री

यह भी पढ़ें

Ram Setu

‘राम सेतु राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो, ऊपर बने दीवार’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

03/10/2023
Nitish Kumar

भरे मंच पर नीतीश कुमार ने महिला के साथ की अजीब हरकत, अमित शाह ने हटाया

30/03/2025
AK Sharma

पीएम के नेतृत्व में हमारा देश 2047 तक में विकसित राष्ट्र बन जाएगा: एके शर्मा

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version