• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाना चाहते हैं चांद जैसी खूबसूरती, आजमाएं ये फेसपैक

Writer D by Writer D
22/04/2026
in फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Wimter) के दिनों में स्किन को ज्यादा केयर (Skin Care) की जरूरत होती है। सर्दियों में ड्राईनेस और सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब हो जाती हैं। सर्दियों में स्किन की चमक फीकी पड़ने लगती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए बहुत अधिक मॉइस्चराइजिंग और त्वचा को बेहतर पोषण देने की आवश्यकता होती है। इस दौरान कई महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक (Homemade Facepack) लेकर आए हैं जो आपकी स्किन को सर्दियों में गुलाबी निखार (Glow) देने का काम करेंगे। ये फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। आइये जानते हैं इन घरेलू फेसपैक के बारे में…

शहद और गुलाबजल का फेसपैक (Facepack)

सर्दियों में अगर आप चेहरे की खूबसूरती (Glow) को बढ़ाना चाहते हैं तो शहद और गुलाबजल का फेसपैक आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाने से आपकी डैमेज स्किन की रिपेयरिंग हो सकती है। साथ ही आपकी स्किन की चमक भी बढ़ सकती है। शहद और गुलाबजल फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी खूबसूरती बढ़ेगी।

बेसन का फेसपैक

सर्दियों में बेजान और रूखी स्किन के लिए आप बेसन का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच दूध की मलाई और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब फेसपैक सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही खोई हुई चमक वापस आ सकती है।

दही का फेसपैक

दही लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। शहद त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है और हल्दी एक एंटीबैक्टिरियल एजेंट के रूप में काम करती है, जिससे मुंहासों को रोका जा सकता है। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी की जरूरत होगी। सभी सामग्री को मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। आप इस पैक को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।

कॉफी-कोकोनट का फेसपैक

कॉफी-कोकोनट ऑयल फेस पैक बनाने के लिए आप एक बाउल में एक टी स्पून कॉफी पाउडर और एक टी स्पून कोकोनट ऑयल लें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों पर थोड़ा पानी लेकर गोलाई में चेहरे की पांच मिनट तक मसाज करें, इसके बाद चेहरा धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी ब्यूटी फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल या टोनर की मदद से साफ कर लें या पानी से धो लें। जिससे चेहरे पर जमा धूल, मिट्टी और गंदगी आपके चेहरे से हट सके।

हल्दी का फेसपैक

सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। साथ ही संक्रमण फैलने का भी खतरा रहता है। इस स्थिति में हल्दी का फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच हल्दी, 2 से 3 टेबलस्पून दूध और आधा चम्मच चोकर लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आप गुलाबी निखार (Glow) पा सकते हैं।

Tags: beauty hacksbeauty in winterBeauty tipsbeauty tips in hindiface mask for winterhome face packskin beautySkin Care TipsWinter Care Tips
Previous Post

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

Next Post

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Pumpkin

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Arrested

टप्पेबाज गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

26/07/2023
डिरेका रेल-इंजन कारखाना

डीरेका का नाम अब बनारस रेल-इंजन कारखाना होगा, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

30/10/2020

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version