• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ind vs NZ: कोहली ने वानखेड़े में रचा इतिहास, सेमीफाइनल में सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Writer D by Writer D
15/11/2023
in Main Slider, खेल
0
Virat Kohli

Virat Kohli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर टूटता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जैसे ही विराट कोहली का नाम प्लेइंग इलेवन में शामिल हुआ इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने वानखेड़े में वो हासिल कर लिया जो सचिन ने अपने दो दशक से लंबे वनडे करियर में हासिल नहीं किया। आइए अब आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है?

विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे वर्ल्ड कप में चार सेमीफाइनल खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल 2011 में खेला था। टीम इंडिया ने ये वर्ल्ड कप जीता भी था। इसके बाद 2015 में विराट ने ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल खेला। 2019 में विराट कोहली ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अब 2023 में एक बार फिर विराट कोहली को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने का गौरव हासिल हुआ है।

सचिन ने खेले थे 3 वर्ल्ड कप

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे करियर में 6 वर्ल्ड कप खेले थे और इस दौरान वो तीन ही बार सेमीफाइनल खेल सके। सचिन 1996, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच पाए थे। अब विराट कोहली ने उन्हें पछाड़ दिया है। वैसे विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में उनका एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में

सचिन का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट के निशाने पर है। सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। ये वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली के 99 की औसत से 594 रन हो चुके हैं। मतलब विराट कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का मौका है।

विराट (Virat Kohli)  के पास 50 शतक लगाने का मौका

बता दें विराट कोहली ने सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब विराट इसी वर्ल्ड कप में एक शतक लगाकर सचिन को पछाड़ सकते हैं। भारतीय फैंस चाहेंगे कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ही ऐसा कर दें।

Tags: ind vs nzvirat kohliWorld Cup
Previous Post

कल लखनऊ में होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

Next Post

8 करोड़ किसानों के खाते में आई PM Kisan की 15वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

8 करोड़ किसानों के खाते में आई PM Kisan की 15वीं किस्त, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

11/10/2024
Ann Tessa Joseph

ईरान से भारत पहुंची एमएससी एरीज़ की चालक दल की एक सदस्य

18/04/2024
cm yogi

धर्म, लोक और राष्ट्र कल्याण को समर्पित था भाईजी का जीवन: सीएम योगी

29/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version