• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Rajasthan Elections: पहली बार मतदाताओं को दी जा रही है क्यूआर कोड वाली पर्ची

Writer D by Writer D
21/11/2023
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rajasthan Elections

Rajasthan Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव- 2023 (Rajasthan Elections) के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार फोटोयुक्त पर्ची की जगह क्यूआर कोड (QR Code) वाली पर्ची दी जा रही है, जिसे स्कैन करने पर मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी मिल जाएगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्यूआर कोड (QR Code) वाली मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइड का गत 16 नवंबर से वितरण करना शुरू कर दिया गया था और प्रदेश के सभी मतदाताओं को पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड (QR Code) वाली मतदाता सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

निर्वाचन विभाग की ओर से यह सुविधा पहली बार शुरू की गई है। राज्य में सोमवार तक क्यू आर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइज का वितरण 92 प्रतिशत हो चुका है ।

श्री गुप्ता ने बताया कि क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप के साथ ही प्रत्येक परिवार के लिए वोटर गाइड भी मतदाताओं के घर-घर पहुंचाई जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के माध्यम से मतदाता मार्गदर्शिका पहुंचाने का कार्य 91.3 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है ।

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे को बीजेपी ने दिया टिकट, देखें किन दिग्गजों को कहां से उतारा

निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान मार्गदर्शिका भेंट करते हुए मतदान पर्चियां भी दे रहे हैं। प्रत्येक परिवार को 16 पेज की यह पुस्तिका दी जा रही है। इसमें मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं ताकि मतदाता जब मतदान केंद्र पर जाए जो उसे कोई परेशानी न हो। इसमें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदान के लिए साथ ले जाने वाले वोटर आईडी कार्ड या 12 में से किसी एक परिचय पत्र, मतदान की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई है।

Tags: National newsRajasthan Electionsrajasthan elections 2023rajasthan news
Previous Post

‘…. यह तो सिर्फ शुरुआत है’, जहाज के हाईजैकर्स ने जारी किया हाईजैकिंग का वीडियो

Next Post

‘आ गया धरती की तबाही का वक्त’, ‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की डराने वाली भविष्यवाणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
पंजाब

मानसा झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर

14/10/2026
Main Slider

CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

14/10/2026
पंजाब

पंजाब में आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, कुल संख्या 1,245 हुई

14/10/2026
Amit Shah
नई दिल्ली

‘2029 में प्रचंड हार के लिए रहें तैयार’, राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला

14/10/2026
Next Post
Athos Salomé

'आ गया धरती की तबाही का वक्त', 'जिंदा नास्त्रेदमस' की डराने वाली भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें

Garlic Bread Roll

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Fengshui

इन आसान टिप्स से लौट आएंगी खोई हुईं खुशियां

26/04/2026
दो हत्याओं का फरार हत्यारोपी

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दो हत्याओं का फरार हत्यारोपी

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version