• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

World Television Day: जानें भारत में कब शुरू हुआ टीवी का सफर, ये था पहला सीरियल

Writer D by Writer D
21/11/2023
in शिक्षा
0
World Television Day

World Television Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल 21 नवंबर को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड टेलीविजन डे’ (World Television Day)  मनाया जाता है। टेलीविजन के अविष्कार ने दुनियाभर में क्रांति ला दी है, ये एक ऐसा शक्तिशाली जनसंचार का माध्यम है जिससे मनोरंजन, शिक्षा, दूर दराज की खबरें और राजनीति से जुड़ी गतिविधियों के बारे में सूचनाएं हासिल होती है।

किसने किया था टीवी का आविष्‍कार

कहा जाता है कि टेलीविजन का आविष्कार एक स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लोगी बेयर्ड ने साल 1924 में किया था। इसके बाद साल 1927 में फार्न्सवर्थ ने दुनिया के पहले वर्किंग टेलीविजन का निर्माण किया। वर्किंग टीवी का आविष्‍कार होने के बाद इसे 01 सितंबर 1928 में प्रेस के सामने पेश किया गया। शुरुआत में टीवी ब्‍लैक एंड व्‍हाइट था, लेकिन साल 1928 में जॉन लोगी बेयर्ड ने कलर टेलीविजन का आविष्कार किया। हालांकि पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग की शुरुआत साल 1940 में हुई थी।

भारत में कैसे शुरू हुआ टीवी का सफर

भारत में टीवी का सफर आजादी के बाद शुरू हुआ। इसमें यूनेस्‍को की अहम भूमिका रही। यूनेस्‍को की मदद से 15 सितंबर 1959 को नई दिल्‍ली में ऑल इंडिया रेडियो के अंतर्गत टीवी की शुरुआत हुई और आकाशवाणी भवन में टीवी का पहला ऑडिटोरियम भवन बना, जिसका उद्घाटन राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने किया।

राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए 3000 लोगों ने किया अप्लाई, इतने हुए इंटरव्यू के लिए स्लेक्ट

शुरुआत में टीवी पर नागरिकों के कर्तव्‍य और अधिकार, ट्रैफिक रूल्‍स, स्‍वास्‍थ्‍य आदि विषयों पर सप्‍ताह में दो बार एक घंटे के कार्यक्रम चलाए जाते थे। 1972 में मुंबई और अमृतसर में टीवी की सेवाएं पहुंच गईं और 1975 तक भारत के 7 शहरों में इसकी सेवाएं शुरू हो गईं। 1980 तक टीवी देश के तमाम हिस्‍सों में पहुंच चुका था। वहीं भारत में पहला कलर्ड टीवी 15 अगस्‍त 1982 में आया।

भारत का पहला टीवी सीरियल

भारत के पहले टीवी सीरियल की बात करें तो इसका नाम था ‘हम लोग’। इस सीरियल को फिल्‍म अभिनेता अशोक कुमार ने बनाया था। इस सीरियल में मनोज पाहवा, सीमा पहवा, दिव्या सेठ शाह, सुषमा सेठ, राजेश पुरी, विनोद नागपाल, लवलीन मिश्रा, जयश्री अरोड़ा जैसे कई कलाकारों ने महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थीं। इस सीरियल का आखिरी एपिसोड 17 दिसंबर 1985 को टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल ने उस समय खूब वाहवाही बटोरी थी। इसके बाद धीरे-धीरे टीवी पर कई अन्‍य सीरियल्‍स के प्रसारण का भी सिलसिला शुरू हो गया।

विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) की शुरूआत कब हुई?

पहला विश्व टेलीविजन मंच 21 नवंबर 1996 में शुरू हुआ, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) का नाम दिया। आज के दिन हर देश में अलग-अलग जगह टेलीविजन पर आने वाले शो और उनकी भूमिका के बारे में लोगों में बैठकें की जाती हैं।

Tags: first tv serialhappy world television dayworld television dayWorld Television Day 2023World Television Day history
Previous Post

रोहतक जेल से फिर बाहर आएगा राम रहीम, इतने दिन की मिली परोल

Next Post

नरक लोक की यात्रा पर गए हैं उत्तर प्रदेश के दंगाई: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
CM Yogi

नरक लोक की यात्रा पर गए हैं उत्तर प्रदेश के दंगाई: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Samuhik Vivah Yojna

गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

15/10/2022
akhilesh yadav

भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें : अखिलेश

09/08/2021
50 years of indo-pak war

भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे, PM मोदी दिल्ली से रवाना करेंगे ‘विजय ज्योति यात्रा’

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version