• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले चरण में OTS से जुड़े 20 लाख उपभोक्ता, कोष में जमा हुए 2 हजार करोड़ रुपए

पहले चरण के अंतिम दिन 58 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 57 करोड़ से ज्यादा राशि की हुई वसूली

Writer D by Writer D
03/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
OTS

OTS scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को बकाये की राशि चुकाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का 30 नवंबर को पहला चरण पूरा हो गया। पहले चरण में इस योजना का करीब 20 लाख लोगों ने लाभ उठाया। इसके माध्यम से सरकार ने भी करीब 2 हजार करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली की है। अकेले 30 नवंबर को 58 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया तो वहीं इस दिन कुल मिलाकर 57 करोड़ से ज्यादा की धनराशि कोष में जमा हुई।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल की बकाया राशि के भुगतान में राहत देते हुए 8 नवंबर को एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की शुरुआत की थी। उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण कराया। योजना के तहत दो तरह के लोग इसका लाभ ले रहे हैं। एक ओटीएस (OTS) नॉर्मल और दूसरा ओटीएस थेफ्ट (जिन पर बिजली चोरी का बकाया है)। यह योजना 8 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन खंडों में चलाई जा रही है। इस योजना का पहला चरण 8 से 30 नवंबर तक चला है, जबकि अब एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक इसके दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा।

जल्दी आने वालों को मिला अधिकतम लाभ

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि. (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि इस योजना की खास बात ये थी कि जो उपभोक्ता जल्दी आएंगे, वो ज्यादा लाभ पाएंगे। खासतौर पर 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा लाभ प्राप्त हुआ है। इसके तहत उपभोक्ताओं को एकमुश्त या आसान किस्तों में भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। एक किलोवाट भार तक वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 12 तथा एक किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को 6 किस्तों में बकाया भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।

इसी तरह निजी नलकूप उपभोक्ताओं को भी 12 किस्तों में व अन्य को 3 किस्तों में भुगतान की सुविधा मिली है। विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर दो तिहाई छूट के साथ ही जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी जारी की जा चुकी है, उन्हें भी योजना में शामिल किया गया है। न्यायालय में लंबित वादों में भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता किसी भी विभागीय बिलिंग काउंटर पर, एसडीओ या एक्सीएन कार्यालय पर या यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर योजना में पंजीकरण कर इसका लाभ ले सकते हैं।

पूर्वांचल और मध्यांचल में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

OTS के तहत सर्वाधिक उत्साह पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि.में देखने को मिला है। यहां सर्वाधिक 5.5 लाख से ज्यादा लोगों ने योजना में अपना पंजीकरण करवाया है। सिर्फ 30 नवंबर को ही यहां करीब 19 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। 30 नवंबर को योजना के माध्यम से विभाग ने यहां 20.5 करोड़ से ज्यादा की वसूली की है तो ओवरआल 30 नवंबर तक अकेले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम करीब 640 करोड़ रुपए की वसूली करने में सफल रहा है। यह कुल प्राप्त राजस्व का करीब 30 प्रतिशत है।

OTS की सफलता के लिए ऊर्जा मंत्री ने लाभार्थियों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

इसी तरह, मध्यांचल विद्युद वितरण निगम ने भी 30 नवंबर तक करीब 490 करोड़ रुपए की धनराशि जमा की है। योजना की शुरुआत से लेकर 30 नवंबर तक कुल 5.45 लाख से ज्यादा लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए इसमें अपना पंजीकरण कराया है। सिर्फ 30 नवंबर की बात करें तो 17 हजार से अधिक लोगों ने अकेले एक दिन में पंजीकरण कराया, जिसके माध्यम से विभाग ने 15 करोड़ से ज्यादा की धनराशि वसूल की।

पश्चिमांचल और दक्षिणाचल भी नहीं रहा पीछे

पूर्वांचल और मध्यांचल की तरह पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के तहत योजना का लाभ लेने में लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। पश्चिमांचल में 30 नवंबर तक योजना के तहत 485 करोड़ से अधिक की धनराशि वसूल की गई, जबकि 4.40 लाख लोगों से ज्यादा लोग योजना से जुड़े। सिर्फ 30 नवंबर को यहां करीब 12 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया और एक दिन में विभाग को 12 करोड़ से ज्यादा के राजस्व की प्राप्ति हुई।

योजना में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने भी अपना योगदान दिया, लेकिन बाकी डिस्कॉम्स की तुलना में यहां थोड़ा कम राजस्व प्राप्त हुआ। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तहत 30 नवंबर तक 370 करोड़ से ज्यादा की वसूली हुई, जबकि 4.35 लाख से ज्यादा लोगों ने योजना में अपना पंजीकरण कराया। अकेले 30 नवंबर को करीब 11 हजार लोग योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे तो 9 करोड़ से ज्यादा की राशि विभाग के काउंटर व अन्य माध्यमों से जमा हुई।

Tags: ak sharmaLucknow NewsOne-time settlement schemeOTSpower corporationuppclurja mantri
Previous Post

सामान्य नागरिक की तुलना में दिव्यांगजनों का हमेशा किया बेहतरीन प्रदर्शन: सीएम योगी

Next Post

स्वतंत्र भारत की व्यवस्था के सूत्रधार हैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

स्वतंत्र भारत की व्यवस्था के सूत्रधार हैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Liz Truss

ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में, जनता से मांगी माफी

18/10/2022
sonu sood

ठगी करने वालों पर भड़के सोनू सूद, बोले- मुझसे मिलो, मेहनत से रोटी कमाना सिखा दूंगा

18/09/2020
Heavy Rain

40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

12/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version