• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात में हुआ अग्नि-प्राइम न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जल्द होगी सेना में शामिल

Writer D by Writer D
04/04/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Agni-Prime

DRDO tests Agni-Prime nuclear ballistic missile at night

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर तीन अप्रैल 2024 की रात में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षण बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का नाम है अग्नि-प्राइम (Agni-Prime)। यह मिसाइल हल्के मटेरियल से बनाई गई है। यह अग्नि-1 मिसाइल की जगह लेगी।

यह अगली पीढ़ी की मिसाइल है। यानी नेक्स्ट जेनरेशन। अग्नि-प्राइम (Agni-Prime ) का रात में परीक्षण डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर किया गया। मिसाइल ने टेस्ट के दौरान सभी मानकों को पूरा किया। अग्नि सीरीज की मिसाइलों में से ये बेहद घातक, आधुनिक और मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

इस मिसाइल को भारत की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत संचालित किया जाएगा। इसे अग्नि-पी (Agni-P) नाम से भी बुलाते हैं। 34.5 फीट लंबी मिसाइल पर एक या मल्टीपल इंडेपेंडटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) वॉरहेड लगा सकते हैं। यानी एकसाथ कई टारगेट्स पर हमला कर सकते हैं।

1500-3000 kg वजन के वॉरहेड लगा सकते हैं

यह मिसाइल उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक, थर्मोबेरिक या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। मिसाइल की नाक पर 1500 से 3000 kg वजन के वॉरहेड लगा सकते हैं। यह दो स्टेज के रॉकेट मोटर पर चलने वाली मिसाइल है। इस मिसाइल का वजन 11 हजार kg है। यह सॉलिड फ्यूल से उड़ने वाली मिसाइल है।

गौरव वल्लभ का हुआ कांग्रेस से मोह भंग, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

तीसरा स्टेज MaRV है यानी मैन्यूवरेबल रीएंट्री व्हीकल। यानी तीसरे स्टेज को दूर से नियंत्रित करके दुश्मन के टारगेट पर सटीक हमला कर सकते हैं। इसे बीईएमएल-टट्रा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से दागा जाता है। इसे तब बनाया गया जब चीन ने डीएफ-12डी और डीएफ-26बी मिसाइलें बनाईं। इसलिए भारत ने एरिया डिनायल वेपन (Area Denial Weapon) के तौर पर इस मिसाइल को बनाया।

Tags: Agni-PrimeDRDOnuclear ballistic missile
Previous Post

गौरव वल्लभ का हुआ कांग्रेस से मोह भंग, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Next Post

सपा ने मेरठ सीट पर तीसरी बार बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान का टिकट काट कर इनको दिया मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Next Post
Sunita Verma

सपा ने मेरठ सीट पर तीसरी बार बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान का टिकट काट कर इनको दिया मौका

यह भी पढ़ें

Bank Holidays

फटाफट डिपॉजिट करा लें 2000 रुपये नोट, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

29/08/2023
kangana-Nawazuddin

कंगना ने नवाजुद्दीन को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर दी बधाई, एक्टर ने दिया ये जवाब

25/09/2021

झूला झूलने की कोशिश कर रहा था नन्हा हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा…

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version