• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, 119 वर्ष पहले की याद आई तबाही

Writer D by Writer D
05/04/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Earthquake

Earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। देश के हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। इस बार इसका केंद्र चंबा जिला रहा। रात 9 बजकर 34 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 दशमलव 3 मापी गई। इस भूकंप की गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे रही। इसका असर कांगड़ा, हमीपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और शिमला तक महसूस किया गया।

यह भूकंप (Earthquake)  ऐसे समय पर आया जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तेज झटके महसूस होने के बाद चंबा में लोग घरों से बाहर निकल गए। चंबा से सटे कांगड़ा जिले में भी लोगों ने झटके महसूस किए। फिलहाल भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि भूकंप (Earthquake) की तीव्रता ज्यादा रही, लेकिन कहीं भी नुकसान नहीं हुआ। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इससे पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। तीन दिन पहले लाहौल स्पीति जिला में 3.5 की तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले महीने पांच मार्च को मंडी जिला 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

उरी में सुरक्षा बलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है। इसे जोन चार और पांच की श्रेणी में रखा गया है। 1905 में चार अप्रैल को कांगड़ा और चंबा जिलों में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। एक अनुमान के अनुसार इस भूकंप में 10 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

शक्तिपीठों और मंदिरों के गढ़ कांगड़ा जिला के ज्यादातर ऐतिहासिक भवन और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैजनाथ मंदिर को आंशिक नुकसान पहुंचा था। बाजार तो लगभग तबाह हो गए थे। कांगड़ा किला, कांगड़ा मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर पूरी तरह जमींदोज हो गए थे।

Tags: Earthquake in Himachal PradeshEarthquake tremorsearthquake updateshimachal pradesh newsNational news
Previous Post

उरी में सुरक्षा बलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

Next Post

रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Next Post
RBI

रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

यह भी पढ़ें

After Swara's disputed statement, the journalist told him blunt intelligence

स्वरा के विवादित बयान के बाद जर्नलिस्ट ने उन्हें कहा कुंद बुद्धि

14/05/2021
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी का व्रत करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

11/08/2020
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव इस सीट से दे सकते है इस्तीफा, ये दिग्गज हो सकते हैं दावेदार

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version