• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैशाख अमावस्या पर करें बस ये आसान काम, पितृ दोष से मिल जाएगी मुक्ति

Writer D by Writer D
02/05/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jyeshtha Amavasya

Jyeshtha Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय वैशाख का महीना चल रहा है. वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि यानी अमावस्या को वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya) का पर्व मनाया जाएगा. वैशाख अमावस्या के दिन पितर धरती पर आएंगे और उनको प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाएंगे. इस साल वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya)  8 मई को है. वैशाख अमावस्या के दिन आप पितृ दोष से मुक्ति और पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए बस 2 आसान काम कर सकते हैं.

पितृ दोष मुक्ति का सबसे आसान उपाय

श्रीमद् भागवत कथा सुनें

यदि आपको और आपके परिवार पर पितृ दोष लगा हुआ है तो 8 मई को वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya) के दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनें. अपने घर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करें. इस कथा का श्रवण करने मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. पितरों को मोक्ष मिलता है.

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से ​जो पुण्य मिलता है, उससे पितृ और प्रेतों को मुक्ति मिल जाती है. यदि आप पितृ दोष से पीड़ित हैं तो श्रीमद् भागवत कथा जरूर सुनें. इस कथा के श्रवण मात्र से ही धुंधकारी को प्रेत योनी से मुक्ति मिल गई.

यदि आप पितृ पक्ष के समय में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हैं तो यह और भी अधिक प्रभावी होगा. आपके पितरों को मोक्ष मिलेगा और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल जाएगी.

नारायण की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु यानी नारायण के आशीर्वाद से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. यदि आपके पितरों को मोक्ष नहीं मिला है, उनको शांति की प्राप्ति नहीं हुई है तो आपको भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए. पूजा के पुण्य को अपने पितरों को समर्पित कर दें. नारायण की कृपा से आपके पितरों को मोक्ष मिल जाएगा और आप भी पितृ दोष से मुक्त हो जाएंगे.

वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya)  2024 मुहूर्त

वैशाख कृष्ण अमावस्या (Vaishakh Amavasya)  तिथि का प्रारंभ: 7 मई, मंगलवार, 11:40 एएम से
वैशाख कृष्ण अमावस्या तिथि का समापन: 8 मई, बुधवार, 08:51 एएम तक
सौभाग्य योग: 8 मई, प्रात:काल से शाम 05:41 बजे तक
शोभन योग: शाम 05:41 बजे से पूरी रात
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 01:33 पीएम से 9 मई को प्रात: 05:34 बजे तक.

Tags: Vaishakh AmavasyaVaishakh Amavasya 2024Vaishakh Amavasya daanVaishakh Amavasya muhuratVaishakh Amavasya totkeVaishakh Amavasya upaay
Previous Post

बृहस्पति देव की पूजा में करें ये खास काम, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

Next Post

वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें

Dead Body

मिट्टी का टीला ढहने से दो बच्चों की मौत

04/11/2021
Pitru Paksha

पूर्वजों की तृप्ति के लिए किया जाता हैं श्राद्ध, जानें इसका कौवे से कनेक्शन

11/09/2022
Terrorists

इस देश में टूटा आतंकियों का कहर, 70 लोगों को उतारा मौत के घाट, 20 से अधिक लोग घायल

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version