• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को ‘सुप्रीम’ राहत, कहा- अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही महिलाएं

Writer D by Writer D
18/10/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Isha Foundation

Isha Foundation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दो महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में ईशा फाउंडेशन के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रही कार्रवाई बंद करने का फैसला किया है। दरअसल, महिलाओं ने अपने बयान में कहा था कि वे बिना किसी दबाव के तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में स्वेच्छा से रह रही हैं।

हालांकि, अदालत ने साफ किया कि इस फैसले का असर सिर्फ इसी केस तक सीमित रहेगा। यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण का मुकदमा बंद रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के लिए इस तरह की याचिका पर जांच के आदेश देना पूरी तरह अनुचित था। पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गलत है, क्योंकि दोनों लड़कियां बालिग हैं। वो अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही हैं।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव, ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) के संस्थापक हैं। उनके इस आश्रम में दो लड़कियों को जबरन बंधक बनाने के आरोप लगाए गए थे और परिजनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी की और याचिका का निपटारा किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) के खिलाफ जो शिकायत है, उसकी जांच राज्य पुलिस करती रहेगी। हमारा आदेश पुलिस जांच में बाधा नहीं बनेगा।

Bahraich Violence: सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाईकोर्ट के सामने जो मुद्दा था, उस पर ही बात करनी चाहिए थी। दूसरी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थी। CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 8 साल पहले लड़कियों की मां ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। अब पिता ने दायर की है। हाईकोर्ट ने दोनों को पेश होने के लिए बुलाया है। हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच करने को कहा है। हमने भी दोनों महिलाओं से बात कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं। दोनों ने कहा है कि वे अपनी मर्जी से वहां रह रही हैं। हमें अब ये याचिकाएं यहीं बंद करनी होंगी।

CJI ने ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) के वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि जब आपके आश्रम में महिलाएं और नाबालिग बच्चे हों तो वहां आंतरिक शिकायत कमेटी (ICC) का होना जरूरी है। हमारा विचार किसी संगठन को बदनाम करने का नहीं है, लेकिन कुछ अनिवार्य जरूरतें हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। आपको संस्था पर यह दबाव डालना होगा कि इन बुनियादी जरूरतों का पालन किया जाना चाहिए।

Tags: delhi newsisha foundationNational newssadhguru isha foundationSupreme Court
Previous Post

Bahraich Violence: सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Next Post

उत्तराखंड में UCC लागू करने की कवायद तेज, कमेटी ने सीएम को सौंपी नियमावली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड में UCC लागू करने की कवायद तेज, कमेटी ने सीएम को सौंपी नियमावली

यह भी पढ़ें

मंगलवार को करें ये उपाय, हनुमान जी हर लेंगे सभी कष्ट

07/10/2025
massive fire

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
सीएम योगी CM Yogi

यूपी में एमएसपी पर हो रही है किसानों से धान की खरीद : सीएम योगी

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version