• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BPL के फाउंडर टी.पी. जी. नाम्बियार का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
01/11/2024
in Main Slider, Business
0
T.P.G. Nambiar

T.P.G. Nambiar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के बाद भारत को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के टीवी, रेडियो और फ्रिज जैसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से रूबरू कराने वाले और घर-घर में BPL को एक जाना-पहचाना नाम बनाने वाले इस कंपनी के फाउंडर टी.पी. गोपालन नाम्बियार (T.P.G. Nambiar) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 94 साल थी और उनके परिजनों को ये दुख दिवाली के दिन मिला है। बीपीएल देश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रही है।

टी. पी. गोपालन नाम्बियार (T.P.G. Nambiar) का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। वह उम्र से संबंधी बीमारियों से परेशान थे। टी। पी। गोपालन नाम्बियार ने गुरुवार को बेंगलुरू में अपनी आखिरी सांस ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनके दामाद हैं।

बीपीएल लिमिटेड को खड़ा करने का विजन

टी. पी. गोपालन नाम्बियार (T.P.G. Nambiar) ने साल 1963 में केरल के पलक्कड़ में बीपीएल लिमिटेड की शुरुआत की थी। उन्होंने ब्रिटिश फिजिकल लेबोरेट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करके उसे बीपीएल नाम दिया था। शुरुआत में उनकी कंपनी भारतीय सेना के लिए प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती थी, लेकिन 80 के दशक में उनकी कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने लगी।

90 के दशक में भी जब तक भारत में कोरिया की एलजी और सैमसंग का दबदबा नहीं हुआ था, तब तक भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बीपीएल की तूती बोलती थी। कंपनी देश के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स बनाने वाली शुरुआती कंपनी होने के साथ-साथ पहली ऐसी कंपनी थी जिसने देश को इंटरनेशनल लेवल और क्वालिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए।

बीपीएल का रिलायंस से कनेक्शन

साल 1991 में उदारीकरण का दौर शुरू होने के बाद से ही कंपनी को तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। ऐसे में जो उसकी 80 के दशक से पार्टनर कंपनी Sanyo थी। बीपीएल ने उसके साथ मिलकर 2004 में एक नया 50:50 जॉइंट वेंचर बनाया। इसके बाद कंपनी ने अपना कलर टेलीविजन का बिजनेस इस नए जॉइंट वेंचर को ट्रांसफर कर दिया।

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

टी. पी. गोपालन नाम्बियार (T.P.G. Nambiar) के बेटे अजीत नाम्बियार आज भी कंपनी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते हैं। कंपनी अभी भी मेडिकल इक्विपमेंट, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव, ऑडियो डिवाइस और रेफ्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है।

साल 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीपीएल ब्रांड नाम के प्रोडक्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग और सेल्स का लाइसेंस हासिल किया। ये बीपीएल ब्रांड को रिवाइव करने की रिलायंस की कोशिश है। इतना ही नहीं रिलायंस अपने’रिलायंस कनेक्ट’ और ‘रिलायंस डिजिटल’ स्टोर्स से बीपीएल के प्रोडक्ट्स की सेल करती है।

Tags: BPL CompanyBusiness NewsT.P.G. Nambiar
Previous Post

IBPS SO एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Next Post

पूर्व विधायक के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
CM Yogi

पूर्व विधायक के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Guru Pushya Yoga

गुरु पुष्य नक्षत्र पर करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

16/12/2023
Situation normal in Kathmandu, curfew lifted

काठमांडू में हालात सामान्य, हटाया गया कर्फ्यू; 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार

29/03/2025
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन में घर के अंदर ही घटा लिया बजन

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version