• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देव दिवाली कब है, जानें कैसे की जाती है पूजा

Writer D by Writer D
09/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dev Diwali

Dev Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देव दीवाली (Dev Diwali) का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 15 नवंबर 2024 को है। इस दिन स्नान, दान व पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। देव दिवाली को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। जानें देव दिवाली (Dev Diwali) क्यों मनाई जाती है और कैसे किया जाता है पूजन-

देव दिवाली (Dev Diwali) क्यों मनाई जाती है-

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देव दिवाली (Dev Diwali) के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को भय से मुक्ति दिलाते हुए फिर से स्वर्ग का राज्य सौंप दिया था। तब सभी देवताओं ने दीये जलाकर भगवान शिव का स्वागत किया था। तभी से देव दिवाली मनाने की परंपरा है। इस दिन लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दीप दान करते हैं।

देव दिवाली (Dev Diwali) के दिन किया जाता है दीपदान-

दीपक को प्रज्वलित करके उचित स्थान पर रखना दीपदान कहलाता है। देव दिवाली के दिन देव स्थान पर दीपक लगाने को दीपदान कहा जाता है।

देव दिवाली (Dev Diwali) पूजन शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 नवंबर को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल देव दिवाली (Dev Diwali) का मुहूर्त शाम 05 बजकर 10 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 37 मिनट की है।

देव दिवाली (Dev Diwali) पूजन विधि-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें। अगर संभव है तो गंगा स्नान भी करें। इसके बाद सुबह के समय घी या तिल के दीये का दीपदान करें। भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु चालीसा व श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न या खाने की वस्तु का दान करना चाहिए।

Tags: Dev DiwaliDev Diwali puja
Previous Post

आज है आंवला नवमी, जानें कैसे मिलेगी भगवान श्री हरि की कृपा

Next Post

होली 2025 में कब है, जानें होलिका दहन की डेट भी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Next Post
Holi

होली 2025 में कब है, जानें होलिका दहन की डेट भी

यह भी पढ़ें

Brijbhushan Singh

बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में मिली क्लीन चिट

15/06/2023
Veere Di Wedding Sequel

करीना कपूर और सोनम की ‘वीरे दी वेडिंग’ का बनेगा सीक्वल

28/10/2020
Ants

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version