• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि

Writer D by Writer D
28/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Navratri

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म शास्त्रों में नवरात्रि के दिन बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माने गए हैं। साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है। इसमें दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri ) शामिल है। हर नवरात्रि का अपना अलग महत्व होता है। माघ और आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि पड़ती है। प्रत्यक्ष नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि पर 10 महाविद्याओं के पूजन किया जाता है।

ये हैं 10 महाविद्याएं

इन महाविद्याओं में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं। जो तंत्र मंत्र करते हैं उनके लिए गुप्त नवरात्रि बहुत विशेष होती है। गुप्त नवरात्रि पर भी प्रत्यक्ष नवरात्रि की तरह कलश स्थापना होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी। साथ ही कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

कब शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri ) 

इस साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी को होगी। ये सात फरवरी को समाप्त होगी।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri ) पर कलश स्थापना की बात करें तो 30 जनवरी को इसका शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में भक्त कुल 1 घंटे 21 मिनट में कलश स्थापना कर सकते हैं। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। ये 12 बजकर 56 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस मुहूर्त में भक्त 43 मिनट तक कलश स्थापित कर सकते हैं।

पूजा विधि

– गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri ) पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
– इसके बाद पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए
– फिर देवी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
– कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में करना बहुत ही आवश्यक है।
– पूजा के समय देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। गुड़हल के फूलों की माला मां को अर्पित करनी चाहिए।
– मां को सिदूर अर्पित करना चाहिए। पंचामृत, नारियल चुनरी, फल मिठाई आदि का भोग लगाना चाहिए।
– आरती करके मां की पूजा का समापन करना चाहिए।
गुफ्त नवरात्रि में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

Tags: Gupt Navratri
Previous Post

विनायक चतुर्थी पर बप्पा को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

Next Post

जैन मानस्तम्भ का मंच ढहा, दबकर 7 लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Writer D

Writer D

Related Posts

Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Buddha
धर्म

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्तियां, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

25/06/2026
Potato Peel
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

25/06/2026
hair mask
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

25/06/2026
Beetroot pudding
फैशन/शैली

लौह की कमी को दूर करती है ये डिश

25/06/2026
Next Post
Jain Pillar Collapse

जैन मानस्तम्भ का मंच ढहा, दबकर 7 लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

यह भी पढ़ें

murder

बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या, इलाके में मची सनसनी

15/07/2021
eye makeup

आंखों के अनुसार करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

10/02/2026
cm yogi

कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार, जानिए पूरा प्लान

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version