• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर के लिए नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
07/02/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
Kameshwar Chaupal

Kameshwar Chaupal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आरएसएस (RSS) ने उन्हें पहला कारसेवक बताया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। संघ की तरफ से उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था। उन्होंने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी।

कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीएम योगी ने जताया शोक

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं 9 नवम्बर 1989 को आयोजित ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में पूज्य संत गण की उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रथम शिला रखने वाले परम राम भक्त श्री कामेश्वर चौपाल जी (Kameshwar Chaupal) का निधन अत्यंत दुःखद है।

उनका पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं 9 नवम्बर 1989 को आयोजित ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में पूज्य संत गण की उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रथम शिला रखने वाले परम राम भक्त श्री कामेश्वर चौपाल जी का निधन…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 7, 2025

संघ के प्रति समर्पित थे कामेश्वर (Kameshwar Chaupal) 

कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) का जन्म सुपौल जिले कमरैल गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा मधुबनी से हीं हुई है।स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वे संघ के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो चुके थे। इसके बाद उन्हें मधुबनी जिले का जिला प्रचारक बना दिया गया था।

रामविलास पासवान के खिलाफ लड़ा था चुनाव

कामेश्वर चौपाल राजनीति में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे। 2004 से लेकर 2014 तक वो एमएलसी रहे। हालांकि इस दौरान कई बार उन्होंने चुनाव भी लड़ा लेकिन खास सफलता नहीं मिल पाई। यहां तक की उन्होंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ता है।

Tags: ayodhya news
Previous Post

अलास्का के ऊपर से अचानक लापता हुआ विमान, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

MRI के दौरान महिला की तड़प-तड़प कर मौत, पेसमेकर बताने के बाद भी किया स्कैन

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
MRI Scan

MRI के दौरान महिला की तड़प-तड़प कर मौत, पेसमेकर बताने के बाद भी किया स्कैन

यह भी पढ़ें

cm yogi

अकांक्षात्मक ब्लॉकों के विकास में आईआईटी-आईआईएम के छात्रों का लें सहयोग : योगी

05/07/2022
gorakhpur

यूपी: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही थीं तीन बहनें, दम घुटने से दो की मौत

21/12/2020
doctors चिकित्सक

कम से कम 500 कोविड डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई: IMA

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version