• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर मार्केट का ‘अमंगल’! Nifty ने रचा गिरावट का इतिहास, तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
04/03/2025
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन स्टॉक मार्केट (Share Market) अब गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाने पर तुला है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 28 साल में अपनी सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है। अब 35 साल पहले शुरू हुए एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि एक नजर में ये 35 साल के इतिहास में भी उसकी लगातार सबसे बड़ी गिरावट है। मंगलवार को बाजार जब बंद हुआ तो निफ्टी ने भी स्नैपचैट की तरह 10 दिन की एक स्ट्रीक क्रिएट कर ली, लेकिन ये स्ट्रीक लगातार 10 दिन तक इंडेक्स के गिरने से जुड़ी है।

मंगलवार को निफ्टी (Nifty) लगातार दसवें दिन गिरकर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी (Nifty)  में लगातार इतनी बड़ी गिरावट जनवरी 1996 में देखी गई थी। तब 28 दिसंबर 1995 से 10 जनवरी 1996 तक लगातार 10 दिन निफ्टी गिरकर बंद हुआ था। हालांकि ये निफ्टी की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले हुआ था। निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी।

पीक हाई से 16 फीसदी नीचे आया निफ्टी

बीते साल सितंबर में निफ्टी (Nifty) ने अपने पिछले पीक लेवल यानी 26,277 अंक को छुआ था। अगर तब से तुलना करके देखें तो अब तक निफ्टी में 15.4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को निफ्टी 22,082.65 अंक पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई सेंसेक्स भी अब तक 16.2 प्रतिशत गिर चुका है। इतना ही नहीं कोविड के चलते 2020 में मार्केट में आई गिरावट के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट भी है।

अगर शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट की वजहों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की यहां से लगातार निकासी करना है। 2025 में अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से 1.24 लाख करोड़ रुपए की निकासी की है। जबकि बीते 5 महीने में एफपीआई 3.52 लाख करोड़ रुपए मार्केट से निकाल चुके हैं।

वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति (Tariff Policy) का ग्लोबल मार्केट पर क्या असर होगा? इसे लेकर भी निवेशकों का रुख सावधानी भरा है, जिसके चलते बाजार से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं। एक और कारण भारतीय बाजार का ओवर वैल्यूड होना भी है। भारत के उलट चीन का शेयर बाजार अभी अंडर वैल्यूड है जिसकी वजह से एफपीआई यहां से पैसा निकालकर वहां लगा रहे हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें इससे बेहतर रिटर्न कमाने की उम्मीद है।

Tags: Business NewsShare Marketshare market clashshare market falls
Previous Post

उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों में एक भी नया कर नहीं लगाया गया: सीएम योगी

Next Post

आपकी उल्टी गिनती शुरू, जनता अब आपकी बातें नहीं सुनतीः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

आपकी उल्टी गिनती शुरू, जनता अब आपकी बातें नहीं सुनतीः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sabudana Vada

सावन के व्रत में बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

04/08/2025

‘मोबाइल एप’ का संसार, दोधारी तलवार

18/02/2022
Conversion racket busted, 6 arrested

जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, कांस्टेबल सहित 6 अरेस्ट

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version