• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपनी मेकअप किट में जरूर रखें ये 7 चीजें, हमेशा दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Writer D by Writer D
06/03/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
makeup kit

makeup kit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब सिर्फ पार्टी में जाने के लिए ही मेकअप (Makeup) नहीं किया जाता। मार्केट जाना हो या रिश्तेदार के घर, कॉलेज जाना हो या ऑफिस, हर मौके के हिसाब से मेकअप करने का ट्रेंड शुरू हो गया है। ऐसे में अपने साथ एक छोटा-सा मेकअप किट (Makeup Kit) रखना जरूरी हो जाता है। एक ऐसा किट जो ज्यादा भारी न हो और न ही इतना हल्का हो कि उसमें सिर्फ क्रीम और लिप बाम शामिल हो, जो हैंडबैग के किसी कोने में छुपा हो। आपके हैंडबैग के मेकअप किट में कुछ ऐसे प्रोडक्ट होने चाहिए, जो सच में आपके मेकअप को झटपट निखार दें। ऐसी किट में क्या-क्या होना चाहिए, आइए जानें:

सबसे जरूरी है फेस वॉश

घर से बाहर हैं तो फेसवाश आपके मेकअप बॉक्स का सबसे अहम हिस्सा होना चाहिए क्योंकि किसी भी तरह के मेकअप से पहले चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी होता है। सेलिब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता कहती हैं, ‘आप मेकअप कितना भी अच्छा करती हों, पर उससे पहले आपने चेहरा साफ नहीं किया तो सब बेकार है। अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश चुनें और हमेशा चेहरे को धोने के बाद ही मेकअप करें। आप फेसवॉश की जगह क्लींजर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।’

बड़े काम का है कॉटन बॉल

एक छोटा-सा कॉटन बॉल मेकअप करने में कई तरह से आपकी मदद कर सकता है। इसे अपने मेकअप किट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसकी मदद से चेहरे पर टोनर लगाया जा सकता है, तो इससे मेकअप साफ करना भी असान हो जाता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आंखो का मेकअप और नेल पॉलिश भी इससे साफ किया जा सकता है। शालिनी कहती हैं, ‘मेकअप किट में कॉटन बॉल होना बेहद जरूरी है। मेकअप साफ करना हो, ठीक करना हो या फिर लगाना ही क्यों न हो, कॉटन बॉल हर ताले की चाबी वाला काम करता है।’

इस क्रीम से न हो समझौता

बीबी (ब्यूटी बाम) या सीसी (कलर करेक्टिव) क्रीम को मेकअप किट में रखना यानी कई सारे प्रोडक्ट की जगह सिर्फ एक ट्यूब का इस्तेमाल। यह क्रीम मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, प्राइमर, फाउंडेशन और कंसीलर, इन सबका का काम एक साथ करती है। शालिनी कहती हैं, ‘यह एक क्रीम पांच से ज्यादा काम करती है। सीसी क्रीम में बीबी क्रीम के मुकाबले ज्यादा चमक होती है।’

होंठों को भी सजाना है

गुलाबी, लाल और चॉकलेट ब्राउन, ये लिपस्टिक के वो कुछ रंग हैं, जो हर तरह की रंगत वाली त्वचा पर अच्छे लगते हैं। अपने मेकअप किट में इन रंगों वाली लिपस्टिक जरूर रखें। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है तो आप उसकी जगह कलरफुल लिप बाम को अपने मेकअप बॉक्स का हिस्सा बना सकती हैं। इनसे लिपस्टिक वाला प्रभाव तो नहीं आएगा, लेकिन हल्के-फुल्के मेकअप के लिए यह बहुत ही ज्यादा प्रभावी होता है। होंठों को रंगत देने के अलावा लिप बाम से उन्हें नमी भी मिलती है।

बॉबी पिन तो है ना?

मेकअप के साथ-साथ जरूरी होता है, झटपट बनने वाला शानदार हेयर स्टाइल। और इसी काम में आपकी मदद करेंगे, बॉबी पिन। इन्हें एक छोटे से पाउच में डालकर अपने मेकअप बॉक्स में जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर ये आसानी से मिल सकें।

न भूलें आईलाइनर

आई लाइनर यानी सिर्फ एक प्रोडक्ट से आंखों का पूरा मेकअप। इससे आईलाइनर तो लगाया जा सकता है, इसका इस्तेमाल आप काजल के रूप में भी कर सकती हैं। शालिनी कहती हैं, ‘काला आईलाइनर हर तरह के मेकअप के साथ अच्छा लगता है इसलिए इसे अपने हैंडबैग वाले मेकअप किट में जरूर रखें। इसके अलावा आप अपनी पसंद के हिसाब से हरा, नीला और ब्राउन लाइनर भी रख सकती हैं।’

न भूलें यह पाउडर

अपने हैंडबैग में कॉम्पैक्ट पाउडर हमेशा रखें। इसे साथ रखना भी आसान है और इस्तेमाल करना भी। इतना ही नहीं इसका प्रभाव इतना बेहतर होता है कि यह तुरंत पूरे चेहरे को तरोताजा कर देता है। शालिनी कहती हैं, ‘कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल चेहरे में झटपट निखार ले आता है। इसके बाद चेहरे पर कुछ भी ना लगाया जाए तो भी आप खूबसूरत दिखेंगी।’

Tags: "makeup tipsBeauty tipsbeauy hacksMakeup hacksmakeup kit
Previous Post

घर बैठे इन तरीकों से हटाएं अपर लिप्स के बाल, नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर

Next Post

इफ्तारी में शामिल करें ये खास शरबत, कूल और रिफ्रेशिंग है रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
Mohabbat Ka Sharbat

इफ्तारी में शामिल करें ये खास शरबत, कूल और रिफ्रेशिंग है रेसिपी

यह भी पढ़ें

tamarind

पेट दर्द में इससे करें इलाज

25/10/2025
Mallya-Choksi-Nirav Modi

माल्या, चौकसी और नीरव मोदी को बड़ा झटका, 9,371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर

23/06/2021
विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ कप्तान

घरेलू जमीन पर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ कप्तान : 23वीं जीत के साथ तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version