• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उसकी फितरत है मुकर जाने की…’ पाकिस्तान की नापाक हरकत पर बोले शशि थरूर

Writer D by Writer D
11/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के बीच जंग के हालात बने हुए थे, हालांकि 10 मई शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हो गया। पर सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें कांग्रेसी नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान पर भरोसा न करने की बात कही और कहा कि उसकी फितरत मुकर जाने वाली रही है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने सीजफायर को लेकर कहा कि शांति जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं सीजफायर से बहुत खुश हूं। भारत कभी भी लंबे समय तक युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन भारत आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहता था। मेरा मानना है कि सबक सिखाया जा चुका है। पाकिस्तान की तरफ से हुए सीजफायर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा कि उसकी फितरत है मुकर जाने की,  उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?’

1971 और 2025 की परिस्थितियां अलग-अलग- थरूर

शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि हम उस स्थिति में पहुंच गए थे, जहां तनाव बेवजह नियंत्रण से बाहर हो रहा था। हमारे लिए शांति जरूरी है। सच तो यह है कि 1971 की परिस्थितियां 2025 की परिस्थितियां नहीं हैं। आज मतभेद हैं। यह ऐसा युद्ध नहीं था जिसे हम जारी रखना चाहते थे। हम बस आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहते थे और वह सबक सिखाया जा चुका है। मुझे यकीन है कि सरकार पहलगाम हमलों में शामिल आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी और जल्द ही उनकी पहचान की जाएगी।

1971 की जंग के पीछे का कारण अलग था- कांग्रेस नेता

शशि थरूर ने कहा कि देश के मौजूदा हालातों की तुलना साल 1971 से की जा रही है। वो भी एक एक महान उपलब्धि थी, इंदिरा गांधी ने उस समय एक नया नक्शा फिर से लिखा, लेकिन वे परिस्थितियां अलग थीं।

युद्ध पर लगेगा विराम! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी वार्ता का प्रस्ताव

बांग्लादेश एक नैतिक कारण से लड़ रहा था और बांग्लादेश को आजाद कराने के पीछे का एक अलग उद्देश्य था। पाकिस्तान पर सिर्फ गोले दागते रहना उद्देश्य नहीं है। उस समय जो भी फैसले लिए गए वो उन हालातों को देखकर लिए गए थे। आज जो देश के हालात हैं उसमें शांति बहुत जरूरी है।

Tags: shashi tharoor
Previous Post

युद्ध पर लगेगा विराम! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी वार्ता का प्रस्ताव

Next Post

हेयर ट्रांसप्लांट कराते ही बिगड़ने लगी तबीयत, बालों की चाहत ने ले ली विनीत की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Hair Transplant

हेयर ट्रांसप्लांट कराते ही बिगड़ने लगी तबीयत, बालों की चाहत ने ले ली विनीत की जान

यह भी पढ़ें

cm yogi

…और जब सीएम योगी ने लगाए शॉट

31/10/2022
left eyes winking

महिलाओं की ये आंख फड़कना होता है शुभ या अशुभ, यहां जानें

14/06/2026
corona 25

पिछले दस दिनों में एक करोड़ से ज्यादा सैंपलों की हुई जांच, नए मामलों की संख्या घटी

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version