• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिपक्व होने को है आम, रखें खास खयाल

Writer D by Writer D
17/05/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mango

Mango

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत विश्व का सर्वाधिक (करीब 60%) आम (Mango) उत्पादक देश है। भारत के आम (Mango) उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई है। इसीलिए उत्तर प्रदेश के लिए आम और खास हो जाता है। योगी सरकार आम के बागवानों के हित में वैज्ञानिकों और दुनियां भर के खासकर इजराइल के मदद से कई काम कर रही है। इसीलिए प्रदेश में आम की उत्पादकता,उत्पाद की गुणवत्ता और निर्यात भी बढ़ रहा है।

इस साल आम (Mango) के फसल की साइज अच्छी है। इससे फलत की कमी की भरपाई हो जाएगी। फसल इस समय परिपक्वता के करीब है। उसे करीब 75 फीसद तक साइज भी मिल चुकी है। करीब तीन हफ्ते में ये बाजार में आ जाएगी। ऐसे समय में फसल की गुणवत्ता बनी रहे। बाजार में उसके अच्छे दाम मिलें इसके लिए उनकी देखरेख जरूरी है।

बढ़े तापमान के कारण फसल जोड़ा और कटर कीट के प्रति संवेदनशील

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा के कीट विशेषज्ञ डॉक्टर एच.एस. सिंह ने बताया कि जिन बागवानों ने आम (Mango) की बैंगिंग कर रखी है उनकी फसल को कोई खतरा नहीं है, पर जिन्होंने फलों की बैगिंग नहीं कर रखी है उनकी फसल दुदवा (जोड़ा कीट) और कटर कीट (सेमीलूपर) के प्रति संवेदनशील है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इन दोनों कीटों का प्रकोप भी बढ़ता जाता है। फिलहाल मौसम विभाग लगातार गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जता रहा है। ज्योतिष के जानकार भी बता रहे हैं कि 18 मई से एक पखवारे तक चलने वाले नौ तपा में गर्मी अपने चरम पर होगी। ऐसे में इन दोनों कीटों से फसल की सुरक्षा के लिए बागवानों को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। यदि शुरुआती अवस्था में इनका नियंत्रण नहीं किया गया तो इनकी संख्या इतनी बढ़ सकती है कि फिर इनका रोकथाम करना कठिन हो जाएगा। इसलिए समय रहते नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है।

जोड़ा आम कीट मुख्यतः दो आमों (Mango) के बीच या फल के गुच्छों में सक्रिय रहता है। जहां दो फल जुड़े होते हैं वहीं यह अंडे देता है और अपनी पीढ़ी को बढ़ाता है। इसके लार्वा आम के छिलके को खुरचकर खाते हैं जिससे फल पर दाग पड़ जाते हैं और उसका बाजार मूल्य गिर जाता है। कटर/कूबड़ (सेमीलूपर) कीट भी इस समय सक्रिय होता है। यह कीट विकासशील फलों या उनके डंठल पर अंडे दे रहा है। इसके लार्वा फलों की सतह को खुरचकर खाते हैं जिससे फलों में छेद हो जाता है। यदि फल में एक ही छेद हो जाए तो उसका मूल्य घट जाता है।

रोकथाम के उपाय

इन दोनों कीटों के नियंत्रण के लिए लेबल क्लेम दवाओं में लैम्डा सायहेलोथ्रिन उपलब्ध है जिसे 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़का जा सकता है। हालांकि कुछ किसान भाई यह शिकायत कर रहे हैं कि इसका असर उतना संतोषजनक नहीं हो रहा है। ऐसे में कुछ किसानों ने स्वयं फार्मूला विकसित किया है जिसमें वे इमामेक्टिन बेंजोएट (0.35 ग्राम) और लैम्डा सायहेलोथ्रिन (0.5 मिलीलीटर) को मिलाकर छिड़काव कर रहे हैं। इससे दोनों कीटों पर बेहतर नियंत्रण देखा गया है।

कटर कीड़ा जब तेज हवा बारिश या दवा के छिड़काव से प्रभावित होता है तो अपने मुंह से एक महीन धागा निकालकर पेड़ से नीचे लटक जाता है। इनमें से कई छोटे कीट तो मर जाते हैं पर लेकिन बहुत सारे बड़े कीट जीवित रहते हैं। वे पुनः उसी धागे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं या फिर जमीन पर गिरकर तने के सहारे ऊपर चढ़कर फिर से फलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

किस तरह करें दवा का छिड़काव

किसानों को सलाह दी जाती है कि जहां-जहां जोड़ा आम (Mango) या फल के गुच्छे हैं वहां विशेष रूप से कीटनाशक का छिड़काव करें। इसके अलावा जिन शाखाओं पर फल लगे हैं उन फलों पर अवश्य छिड़काव करें। दवा छिड़काव के समय पेड के तने तथा नीचे की मोंटी डालियों पर दवा अवश्य डालें इससे ऊपर चढ़ने वाले लार्वा मर जायेंगें।

किन दवाओं का प्रयोग करें निर्यातक

जिन किसानों को आम (Mango) का निर्यात करना है वे केवल लेबल क्लेम किए गए कीटनाशकों का ही उपयोग करें अन्यथा उनके आम के निर्यात में बाधा आ सकती है। उम्मीद है कि चूंकि अभी फल तोड़ने में लगभग एक महीने का समय शेष है इस दौरान कीटनाशकों के अवशेष फलों पर समाप्त हो जाएंगे और फल सुरक्षित रूप से बाजार में भेजे जा सकेंगे।

Tags: farmer cornerkeishi samachar
Previous Post

तिरंगा यात्रा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि… पाकिस्तान के खिलाफ गरजे CM विष्णु देव साय

Next Post

ओबीसी समाज की तरक्की को रफ्तार दे रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

ओबीसी समाज की तरक्की को रफ्तार दे रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Four children saved the baby thrown in Gomti

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय! चार बच्चों ने ऐसे बचाई नवजात की जान

17/08/2023
PM Modi had a 'Surya Tilak' darshan of Ram Lalla through TV.

रामनवमी पर रामलला का हुआ भव्य ‘सूर्य तिलक’, PM मोदी ने टीवी के जरिए किया दर्शन

27/03/2026
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव : कांग्रेस बोली- बीजेपी अध्यक्ष मजार पर टेके मत्था और हमसे जिन्ना पर करें सवाल

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version