• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, इस मंत्र से करें बजरंगबली को करें प्रसन्न

Writer D by Writer D
20/05/2025
in Main Slider, धर्म, बिहार
0
Bada Mangal

Hanuman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों को बहुत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल (Second Bada Mangal) कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित होता है। साल 2025 में ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल 13 मई को मनाया गया है। अब ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल कल यानी 20 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन सच्चे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

दूसरा बड़ा मंगल (Second Bada Mangal) 2025 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के दूसरे मंगल (Second Bada Mangal) की शुरुआत 20 मई को सुबह 5:51 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 मई को सुबह 4:55 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई यानी कल मनाया जाएगा।

हनुमान जी की पूजा करने की विधि क्या है?

– बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें।
– इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मंदिर या पूजा घर को साफ कर लें।
– फिर लकड़ी की चौकी रखें और उसपर लाल कपड़ा बिछा दें।
– अब चौकी पर हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
– हनुमान की मूर्ति के सामने देसी घी या तेल का दीपक जलाएं।
– फिर हनुमान जी को रोली का तिलक और अक्षत लगाना चाहिए।
– उसके बाद बजरंगबली को फल, फूल- माला, धूप, मिठाई आदि अर्पित करें।
– हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग में तुलसी जरूर डालें।
– इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
– पूजा के आखिर में हनुमान जी की आरती करें।
– आरती के बाद सभी में प्रसाद बांटें।
– अगर संभव हो तो इस दिन गुड़ का दान करें।

हनुमान जी को क्या भोग लगाना चाहिए?

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग में सिंदूर, चमेली का तेल, लड्डू, गुड़-चना, नारियल, पान, लौंग, इलायची, केला, हलवा, चूरमा के लड्डू, और पंचमेवा आदि चढ़ाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि उन्हें गुड़ और चना का भोग लगाने से घर में शांति बनी रहती है।

हनुमान जी का प्रिय मंत्र कौन सा है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का सबसे प्रिय मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः” है। यह मंत्र हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है। ऐसे में बड़ा मंगल के दिन इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

Tags: bada mangal
Previous Post

लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती दर पर सरलता से मिले ऋण: मुख्यमंत्री

Next Post

आज से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, 5 दिनों तक न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Mrityu Panchak

आज से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, 5 दिनों तक न करें ये काम

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

फेस पर ग्लो रहेगा बरकरार, बस अपना लें ये तरीकें

31/05/2026
Sugarcane Farmers

गन्ने से घुल रही महिलाओं के जीवन में मिठास

01/09/2022
Mayawati

मुफ्त राशन का लालच देकर गुमराह कर रही है भाजपा: मायावती

24/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version