• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद

Writer D by Writer D
05/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) के निर्देश पर किसानों (Farmers) से निरंतर संवाद जारी है। ‘लैब से लैंड’ तक पहुंच कृषि वैज्ञानिकों के साथ ही कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा व उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कई स्थानों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अभियान के छठवें दिन तक प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 6075 स्थानों पर लगभग 9,60,000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

सरकार की योजनाओं का लाभ लें किसान: औलख

गुरुवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जौनपुर के ग्राम फरीदाबाद विकासखण्ड सुजानगंज में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग किया। उन्होंने अन्नदाता किसानों को सुझाव दिया कि कृषि में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठन का गठन करते हुए फसल का उत्पादन, प्रसंस्करण करते हुए लाभकारी मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ उठाएं। एफपीओ से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करायें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि में प्रति इकाई अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए फसलों की नवीन प्रजाति, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु ढ़ैचे की हरी खाद के रूप में प्रयोग, दलहनी-तिलहनी फसलों में जिप्सम के प्रयोग पर जोर दिया। औलख ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा अवश्य करें तथा सरकार द्वारा विभिन्न योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक जौनपुर हिमांशु पांडेय, कृषि विज्ञान केन्द्र जौनपुर के कृषि वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि के सहवर्ती विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग करें किसान

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख वाराणसी के ग्राम पिंडरा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाजार आधारित कृषि कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। इसके साथ ही उत्पादित फसलों को प्रसंस्करण कर बेचने का प्रयास करें, जिससे फसलों का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि सरकार द्वारा संचालित योजना बीज वितरण, कृषि यंत्र, पीएम कुसुम योजना आदि के अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसका लाभ प्राप्त करके अपनी खेती की लागत कम करें। कृषक वैज्ञानिक संवाद में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर नवीन शोध एवं तकनीकों पर चर्चा कर लाभ उठायें। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी श्री शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल समेत कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हरदोई में विधायक ने किसानों (Farmers) को किया जागरूक

हरदोई के सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को ग्राम पाण्डेयपुर विकासखण्ड भरखनी में किसानों को जलवायु परिवर्तन की स्थिति में लाभकारी उत्पादन हेतु जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ प्रबन्धन, श्री अन्न का उत्पादन करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिकों से नवीन प्रजाति, शोध एवं तकनीकी खेती पर चर्चा कर अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर हरदोई के उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow News
Previous Post

सीएम धामी का थराली बैली ब्रिज मामले में एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड

Next Post

जन्मदिन और विवाह की सालगिरह पर लगाएं पौधे: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
cm dhami

जन्मदिन और विवाह की सालगिरह पर लगाएं पौधे: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

अयोध्या धाम की छवि में निखार लाने के लिए क्षेत्र की फूल, मालाओं, बंदनद्वार से सजावट कराएं: एके शर्मा

13/01/2024
Lift and Escalator Act

यूपी विधानसभा में पास हुआ लिफ्ट एंड एस्केलेटर एक्ट, हादसों पर लगेगी लगाम

10/02/2024
anil vij

हरियाणा: मंत्री अनिल विज बने Covaxin के वॉलंटियर, लगवाया पहला टीका

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version