• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को रोजगार, महिलाओं को वित्तीय सहायता… तेजस्वी यादव ने 20 सूत्री घोषणा पत्र किया जारी

Writer D by Writer D
03/07/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejashwi Yadav released a 20-point manifesto

Tejashwi Yadav released a 20-point manifesto

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बड़ा दावा करते हुए 20 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि “जो काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 वर्षों में नहीं कर पाए, वह हम 20 महीनों में पूरा करके दिखाएंगे।”

इस घोषणा पत्र के जरिए तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को वित्तीय सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार जैसे मुद्दों पर जोर दिया है। साथ ही, उन्होंने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के झूठे दावों का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव के 20 वादे-

डोमिसाइल नीति लागू करना – बिहार के स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता।

65% आरक्षण लागू करना – SC, ST, OBC और EWS के लिए बढ़ा हुआ कोटा।

युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाना – सरकारी और निजी क्षेत्र में भर्ती बढ़ाना।

युवा आयोग का गठन – युवाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान।

मुफ्त परीक्षा फॉर्म भरवाना – प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ करना।

पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई – भर्ती घोटालों को रोकना।

महिलाओं को ₹2500 प्रति माह – “माई-बहन योजना” के तहत सीधे खाते में धनराशि।

सामाजिक पेंशन ₹1500 करना – वृद्धा, विधवा और दिव्यांगों को सहायता।

₹500 में गैस सिलेंडर – LPG की कीमतों में राहत।

200 यूनिट मुफ्त बिजली – गरीब परिवारों को बिजली बिल से छुटकारा।

ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करना – ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।

बेटी योजना लागू करना – लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान।

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना – पुलिस व्यवस्था सख्त करना।

शिक्षा व्यवस्था सुधारना – स्कूलों और कॉलेजों में बेहतर सुविधाएं।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना – जनता के पैसे की लूट रोकना।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाना – अस्पतालों में बेहतर इलाज।

नए निवेश लाना – उद्योगों का विस्तार कर रोजगार बढ़ाना।

उद्योग-धंधे बढ़ाना – MSME को प्रोत्साहन।

पलायन रोकना – गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करना।

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना – बिहार की ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करना।

बिहार को स्थिर विकासशील राज्य बनाएंगे

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने घोषणा पत्र के अंत में कहा कि “हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देगी और बिहार को एक स्थिर विकासशील राज्य बनाएगी।” उनका यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गर्माहट बढ़ा रहा है।

Tags: Tejashwi Yadav
Previous Post

अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर जबरन चढ़ने की शख्स ने की कोशिश

Next Post

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला : एलडीए को सौंपी गई जेपीएनआईसी परियोजना, सोसाइटी भंग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
Rojgar Mission

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला : एलडीए को सौंपी गई जेपीएनआईसी परियोजना, सोसाइटी भंग

यह भी पढ़ें

TMC

पश्चिम बंगाल चुनाव : टीएमसी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

05/03/2021
Arvind Kejriwal

केजरीवाल ही होंगे दिल्ली के बॉस, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से LG का कद घटा

11/05/2023

अयोध्या से चुनाव लड़ सकते है सीएम योगी, पार्टी बना रही है रणनीति

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version