• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां के फर्जी साइन करने का है आरोप

Writer D by Writer D
04/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Umar Ansari

Umar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि एसपी गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने की है। उन्होंने बताया कि उमर अंसारी पर अपनी फरार मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर जब्त की गई 10 करोड़ रुपये की एक बेशकीमती जमीन को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है। इस मामले में उसका वकील लियाकत अली फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

उमर अंसारी (Umar Ansari) को रविवार रात 3 अगस्त को करीब 10:30 बजे लखनऊ से हिरासत में लिया गया था। यह जानकारी उसके बड़े भाई अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर भी पोस्ट की है। फिलहाल, गाजीपुर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। आज पुलिस लाइन में मीडिया के कैमरे के सामने उमर दोनों हाथ जोड़े नजर आया।

बता दें कि उमर (Umar Ansari) को रात में गाजीपुर पुलिस लेकर आई और आज सोमवार 4 अगस्त को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। उसे वज्र वाहन से पुलिस लाइन लाया गया, जहां एसपी गाजीपुर ने मीडिया के सामने थोड़ी देर के लिए हाजिर किया। एसपी ने बताया कि उमर अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी फरार चल रही मां अफसा अंसारी, जो 50 हजार रुपये की इनामी भी हैं, उनके फर्जी हस्ताक्षर कर जब्त संपत्ति को अवमुक्त कराने के लिए गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अपील की थी।

शक के आधार पर जब अफसा अंसारी के हस्ताक्षर पुराने दस्तावेजों से मिलाए गए, तो मामला फर्जी निकला। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह पूरा मामला 2021 में कोतवाली क्षेत्र की एक कीमती कमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़ा है, जिसे गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया था। मार्च 2025 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी इस कार्रवाई को सही ठहराया था। इसके खिलाफ अपील में फरार अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे, और ये सारे कागजात उमर अंसारी और लियाकत अली ने कोर्ट में दिए थे।

इस प्रॉपर्टी की बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। उमर अंसारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsgajipur newsUmar Ansari
Previous Post

गलत तरीकें से दस्तावेज बनाने वालों पर सीएम धामी गंभीर, जिलाधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Next Post

‘सैयारा’ ने सुल्तान को चटाई धूल, 18वें दिन रचा कीर्तिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Saiyaraa

'सैयारा' ने सुल्तान को चटाई धूल, 18वें दिन रचा कीर्तिमान

यह भी पढ़ें

janhvi kapoor

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, अफेयर की खबरें गर्म

06/01/2021
mask challan

लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1175 लोगों का चालान

09/01/2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, फटाफट चेक करें आज के रेट

04/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version