• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दूसरी राधा’ के साथ फिर हो गया खेला, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 4.32 लाख रुपये

Writer D by Writer D
19/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
DK Panda

DK Panda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : प्रयागराज की ‘दूसरी राधा’ पूर्व आईजी डीके पांडा (DK Panda) साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में ऐसा फसाया की उनका खाता ही खाली कर दिया। व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक को क्लिक करने के बाद उनके खाते से 4 लाख 32 हजार रुपये उड़ा लिए गए। घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़ित पांडा की तहरीर पर 15 सितंबर को धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

प्रयागराज के एडीए कॉलोनी प्रीतमनगर में रह रहे डीके पांडा (DK Panda) ने घटना के बारे में बताया कि वह इंडियन बैंक मुंडेरा शाखा का टोल-फ्री नंबर इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे। तभी उनके पास राहुल कुमार नाम के व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए मदद करने का भरोसा दिलाया और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। इस बार लिंक खोलने के बाद कॉलर ने उन्हें घंटों तक बातचीत में उलझाए रखा और इसी दौरान उनके यूको बैंक सेविंग्स खाते से चार ट्रांजेक्शन में कुल 4.32 लाख रुपये निकाल लिए।

पूर्व IG (DK Panda) से 4 लाख की ठगी

इनमें 1,95,023 रुपये, 95,008 रुपये, 98,000 रुपये और 44,012 रुपये शामिल हैं। पांडा (DK Panda) ने अगले दिन यानी 10 सितंबर को साइबर क्राइम सेल में शिकायत दी थी, लेकिन एफआईआर 15 सितंबर को धूमनगंज थाने में दर्ज की गई। मामले की जांच इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई है। पांडा ने ठग का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। धूमनगंज थाने के प्रभारी अमर नाथ राय ने बताया कि यह मामला साइबर फ्रॉड का है।

पुलिस ठग के मोबाइल नंबर और लिंक की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें। मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले 1971 बैच के आईपीएस अधिकारी डीके पांडा ने 2005 में नौकरी छोड़कर दूसरी राधा का रूप धारण कर लिया था। बाद में 2015 में वे कृष्णानंद बन गए।

प्रयागराज के प्रीतम नगर में उनका आवास है जिसे वह राधा कुंज कहते हैं। आपको बता दें कि पांडा पिछले साल भी साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। तब उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ रुपये मुनाफा दिखाकर 8 लाख रुपये टीडीएस देने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बार वह व्हाट्सएप के जरिए ठगे गए।

Tags: DK PandaPrayagraj News
Previous Post

अपर्णा यादव की मां समेत पांच पर केस दर्ज, जानें किस मामले हुआ एक्शन

Next Post

अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रिलीज, सिनेमाघरों में उमड़ी भारी भीड़

Writer D

Writer D

Related Posts

7 workers killed in rock fall at stone quarry
क्राइम

बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Ajey: The Untold Story of a Yogi

अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रिलीज, सिनेमाघरों में उमड़ी भारी भीड़

यह भी पढ़ें

cow

चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया ‘राजमाता’ का दर्जा

30/09/2024
Paris Olympics

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

21/05/2024
muradabad

कांग्रेस नेता समेत 5 लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, धुएं को लेकर हुआ था झगड़ा

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version