• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें नवरात्रि में कलश पर नारियल स्थापना का नियम एवं विधि

Writer D by Writer D
21/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shardiya Navratri

Shardiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) का पर्व शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस दौरान घर-घर में कलश स्थापना कर देवी मां को आमंत्रित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कलश ब्रह्मांड का प्रतीक है और उसके ऊपर रखा नारियल (Coconut) समृद्धि, शक्ति और शुद्धता का द्योतक माना जाता है लेकिन कलश पर नारियल रखने के भी कुछ विशेष नियम हैं, जिन्हें सही ढंग से पालन करने पर ही माता की कृपा प्राप्त होती है।

नारियल (Coconut) रखने का महत्व

नारियल को ‘श्रीफल’ भी कहा जाता है। इसे माता को अर्पित करने से जीवन में सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वास होता है। कलश पर रखा नारियल देवी के सिर का प्रतीक माना जाता है, जो भक्त और देवी मां के बीच सीधा संबंध जोड़ता है। यही कारण है कि इसे बेहद सावधानी और शास्त्रीय नियमों के अनुसार स्थापित किया जाता है।

कलश पर नारियल (Coconut) रखने के नियम

साफ और अखंड नारियल का प्रयोग करें– टूटा, फूटा या जला हुआ नारियल माता को अर्पित नहीं करना चाहिए।

लाल या पीले कपड़े में नारियल लपेटें– नारियल को स्वच्छ कपड़े में लपेटकर उस पर मौली (लाल धागा) बांधें।

कलश में पवित्र जल भरें- गंगाजल या शुद्ध जल में सुपारी, अक्षत (चावल), सिक्का और पंचरत्न डालकर ही नारियल स्थापित करें।

आम या अशोक के पत्तों का प्रयोग करें– नारियल रखने से पहले कलश के मुंह पर पांच पत्ते सजाना शुभ माना जाता है।

मुख्य दिशा का ध्यान रखें– कलश को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखकर ही नारियल स्थापित करें।

कलश का मुख किस रखना शुभ– मान्यता के अनुसार कलश का मुख साधक की तरफ होने को ही विधिसम्वत और शुभ होता है।

नारियल(Coconut) स्थापना की विधि

सबसे पहले घर के पूजा स्थान को शुद्ध कर लें। स्वच्छ आसन बिछाकर मिट्टी या धातु का कलश रखें। उसमें जल भरकर सुपारी, चावल और सिक्का डालें। कलश के ऊपर आम के पत्ते लगाकर नारियल को कपड़े और मौली में लपेटकर स्थापित करें। अंत में देवी मां का आह्वान कर दीपक और अगरबत्ती जलाएं।

क्यों है यह परंपरा खास?

माना जाता है कि इस विधि से किया गया कलश स्थापना और नारियल (Coconut) अर्पण, घर में नौ देवियों का आगमन कराता है। इससे रोग-शोक दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान नारियल (Coconut) स्थापना को देवी पूजा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना गया है।

Tags: shardiya navratri
Previous Post

सर्वपितृ अमावस्या: पितरों को इस विधि से करें विदा, पूरे कुल की मिलेगा आशीर्वाद

Next Post

सूर्य ग्रहण से इन राशियों में मचेगी उथल-पुथल

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Next Post
Surya Grahan

सूर्य ग्रहण से इन राशियों में मचेगी उथल-पुथल

यह भी पढ़ें

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रो का जाप, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद!

08/01/2025
Om Prakash Rajbhar

राजभर ने की मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ, बोले- समाप्त हुई सपा सरकार की गुंडागर्दी

20/07/2022
Scam 2010: The Subrata Roy Saga

‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ मोशन पोस्टर रिलीज, Sahara Group ने लगाए आरोप

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version