• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय बैंकों का डेटा खतरे में, 3 लाख ट्रांजैक्शन पीडीएफ लीक

Writer D by Writer D
26/09/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Nearly 3 lakh Indian bank transaction PDF documents leaked

Nearly 3 lakh Indian bank transaction PDF documents leaked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में बड़ा डेटा लीक (Data Breach) हुआ है। इसमें भारतीय बैंकों के लाखों बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड (Bank Transaction Records) इंटरनेट पर उजागर हो गए। यह डेटा एक असुरक्षित अमेजन S3 क्लाउड सर्वर से लीक हुआ, जिसमें खाताधारकों के नाम, बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account Number), ट्रांजैक्शन राशि और संपर्क जानकारी जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं।

साइबर सुरक्षा कंपनी अपगॉर्ड ने अगस्त के अंत में इस डेटा लीक का पता लगाया। उनके रिसर्चर्स को अमेज़न-होस्टेड स्टोरेज सर्वर पर लगभग 2.73 लाख पीडीएफ फाइलें मिलीं, जिनमें भारतीय ग्राहकों के बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड थे। इन फाइलों में से ज्यादातर नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) से जुड़ी थीं। एनएसीएच एक केंद्रीकृत सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल बैंक बड़े पैमाने पर होने वाले सैलरी ट्रांसफर, लोन रीपेमेंट और बिजली-पानी के बिल जैसे नियमित भुगतानों के लिए करते हैं।

जानें किन बैंकों (Banks) का डेटा लीक हुआ?

अपगॉर्ड के अनुसार, यह डेटा कम से कम 38 बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुड़ा था। सबसे ज्यादा दस्तावेजों में ए फाइनेंस (Aye Finance) का नाम आया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नाम भी कई दस्तावेजों में मौजूद था।

इस लीक की जानकारी ए फाइनेंस, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और अन्य संबंधित संस्थानों को दी गई थी। लेकिन शुरुआती सितंबर तक यह डेटा इंटरनेट पर खुला रहा और रोजाना नई फाइलें भी जुड़ती रहीं। इसके बाद CERT-In को सूचित किया गया और सर्वर को सुरक्षित किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी संस्था ने इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार किया है। NPCI का कहना है कि उनका सिस्टम सुरक्षित है और कोई डेटा लीक नहीं हुआ। ए फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

इस घटना ने एक बार फिर भारत में डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों का निजी डेटा कब और कैसे सुरक्षित होगा? इसका अभी कोई ठोस जवाब नहीं दिख रहा।

Tags: Cyber crimecyber secrity
Previous Post

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

Next Post

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के बढ़े भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Next Post
Gold

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के बढ़े भाव

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

बैंक में पैसा निकालने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

27/10/2021
Chardham Yatra

देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा के लिए जारी किए इतने हजार ई-पास

21/09/2021
bjp claim

बीजेपी का दावा- कांग्रेस की सौम्या वर्मा ने तैयार किए ‘टूलकिट’, पार्टी से मांगा जवाब

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version