• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Election Result 2025: EVM खुलते ही सियासी संग्राम तेज़… किसके माथे सजेगा ताज?

Desk by Desk
14/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार (Bihar) के 243 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने जो हुक्म सुनाया, उसकी गूंज आज सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में सुनाई देने लगी है। कड़ी सुरक्षा की चौखट में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट, फिर 8:30 बजे से ईवीएम – हर राउंड के साथ सियासी धड़कनें तेज होती जा रही हैं।

इस बार कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नीतीश कैबिनेट के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से लेकर 27 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप यादव भाई, रामकृपाल यादव, जीतन राम मांझी की बहू-समधन, उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर, श्रेयसी सिंह, पुष्पम प्रिया चौधरी, आनंद मिश्रा, शिवदीप लांडे जैसे चमकते नाम तक – सबकी सांसें अटकी हुई हैं।

सबसे ज्यादा नजर सहरसा पर, जहाँ तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया में दो-दो केंद्र हैं, बाकी 31 जिलों में एक-एक। 4,372 टेबल, 18,000 से ज्यादा एजेंट, 243 रिटर्निंग ऑफिसर और उतने ही माइक्रो ऑब्जर्वर – हर कदम पर पारदर्शिता का पहरा।

आज शाम तक साफ हो जाएगा – बिहार ने किसे गले लगाया और किसे विदा किया।  सियासी बिसात पर नया बादशाह कौन बनेगा?  इंतजार कीजिए… गिनती जारी है!

महुआ और राघोपुर पर लालू परिवार की मजबूत पकड़!

महुआ: तेज प्रताप यादव ने शुरुआती राउंड से ही शानदार बढ़त बना ली है।राघोपुर: छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव भी अपनी पारंपरिक सीट पर आराम से आगे चल रहे हैं। यादव ब्रदर्स की यह जोड़ी अभी तक किसी को मौका नहीं दे रही!

तेजस्वी सरकार की राह पर बिहार?

राजद नेता का जोरदार दावा मतगणना शुरू होने से ठीक पहले राजद के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ कुमार सिंह ने आत्मविश्वास भरी भविष्यवाणी की: “हर तरफ से समर्थन की लहर है। बिहार में बदलाव का मूड साफ दिख रहा है – इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार बनना तय है!” राजद खेमे में जश्न का माहौल शुरू!

छपरा से खेसारी लाल यादव पीछे

पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों के तहत छपरा से छोटी कुमारी आगे और खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं।

Tags: Bihar election result
Previous Post

बच्चों के लिए बनाये Oreo Ice Cream Shake

Next Post

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए बनाए ये टेस्टी डिश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए बनाए ये टेस्टी डिश

यह भी पढ़ें

Chhattisgarh Samuhik Vivah

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

16/03/2026
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

25/08/2020
Chandrayaan-3

ये है मून मिशन चंद्रयान-3 के ‘हीरो’, जिनकी मेहनत से भारत ने रचा इतिहास

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version