Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा, गंगा नदी में नौका पलटी; कई लोग लापता

boat capsized

A boat capsized in the Ganga river

पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर लोगों से भरी एक नाव पलट (Boat Capsized) गई। इस पर 17 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए, लेकिन चार लोग अभी भी लापता हैं।

घाट पर मौजूद लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग उस नाव में सवार थे। कई लोग तैरकर बाहर आए जबकि कई लोग लापता हैं जिनकी खोज में प्रशासन ने एसडीआरएफ को लगाया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब (Boat Capsized) गयी। उमानाथ घाट के पास इस हादसे की सूचना है।

कई लापता

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि नाव पर करीब 25 लोग चढ़े हुए थे। बीच धार में जाकर नाव पलट गयी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी। जानकारी मिली है कि कई लोग गंगा में डूबकर लापता हो गये हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि कितने लोग अभी तक लापता हैं।

गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं नाव पलटने (Boat Capsized)  की खबर से घाट किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया। इधर प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली तो टीम एक्शन में आयी। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में लापता हुए लोगों की खोज जारी है। एसडीएम शुभम भी मौके पर पहुंचे हैं। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है और गंगा में तलाशी जारी है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version