Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 1 की मौत, बचाव अभियान जारी

A boat capsized in the sea near the Gateway of India

A boat capsized in the sea near the Gateway of India

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के तट के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका बुधवार को पलट (Boat Capsized) गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 80 लोगों को बचा लिया गया। वहीं बीएमसी अपने एक बयान में कहा है कि नाव में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे। हादसे के बाद 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक यह नाव (Boat) गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है। उस समय मौसम साफ होने की वजह से गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इनमें से काफी लोग बोटिंग करने के लिए समंदर में भी उतरे थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ पर्यटक एक नाव में सवार होकर एलीफेंटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बोट समंदर का किनार छोड़ कर करीब 50 मीटर अंदर गई, अचानक से इनकी नाव एक दूसरी नाव से टकरा गई।

बड़ी नाव से रेस्क्यू हुए कई यात्री

इस हादसे में छोटी नाव (Boat) क्षतिग्रस्त होकर डूबने लगी। संयोग से एक बड़ी बोट उसी समय वहां पहुंच गई और डूबती बोट में से कुछ यात्रियों को बचाने के लिए उन्हें बड़ी बोट पर चढ़ा लिया गया। इससे वह यात्री सुरक्षित बच गए। इतने में पुलिस की बोट और गेटवे ऑफ इंडिया के पास मौजूद अन्य बोट भी मौके पर पहुंच गई और नाव के साथ डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू की गई।

बीजेपी ऑफिस पर चला बाबा का बुलडोजर, जिला उपाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मी और क्षेत्र के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है।

Exit mobile version