Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, नदी में समाई कई गाड़ियां; 7 की मौत

The bridge over the Mahisagar river collapsed in Vadodara

गुजरात के वडोदरा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना पुल (Bridge) अचानक टूट गया। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुल पर एक ट्रक बीचोंबीच लटका हुआ है। नदी में फंसे वाहनों और लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अग्निशमन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची है। गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे लोगों की तलाश की जा रही है। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है।

यह हादसा मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच एक प्रमुख संपर्क मार्ग, पादरा-मुजपुर पर हुआ, जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। पुल के टूटने से दक्षिण गुजरात के पर्यटन और परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा।

यह पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ता था। अब पुल टूटने के बाद दक्षिण गुजरात के लोगों को सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

43 साल पुराना था गंभीरा पुल (Bridge) 

जानकारी के मुताबिक यह बात सामने आई है कि सौराष्ट्र से आने वाले बड़े वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, वडोदरा कलेक्टर के अनुसार, यातायात के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया गया है। महिसागर नदी पर बना यह पुल 43 साल पहले बनाया गया था। गंभीरा पुल को सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसे मरम्मत की ज़रूरत थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं हुई। पुल के बगल में एक नया पुल बनाने की योजना बनाई गई है।

Exit mobile version