• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोटिंग से ठीक पहले अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलारचंद हत्याकांड में ‘छोटे सरकार’ के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
31/10/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anant Singh

Anant Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के बाहुबली प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) एक बार फिर विवादों में हैं। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। वहीं इस पूरे मामले में अनंत सिंह की तरफ से भी केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन दिए गए हैं।

मृतक के परिजनों ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर सिंह समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। आरोप है कि अनंत सिंह (Anant Singh) के लोगों ने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पोते के बयान पर केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है पूरा विवाद?

मोकामा विधानसभा सीट से JDU ने अनंत सिंह और RJD से सूरजभान सिंह की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जनसुराज ने पीयूष प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया है। भतीजे के प्रचार के लिए चाचा दुलार चंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे अनंत सिंह (Anant Singh) पर आरोप लगाया गया, जबकि अनंत सिंह ने सूरजभान पर आरोप लगाया है।

मोकामा में पहले चरण में वोटिंग कराई जानी है। अनंत सिंह और सूरजभान दोनों बाहुबली लंबे समय से राजनीति में हैं। अनंत इस सीट से 5 बार विधायक चुने गए, जबकि सूरजभान सिंह पूर्व सांसद हैं।

वोटिंग से ठीक पहले अनंत सिंह अब फंस गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की जाती है। बहरहाल, घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले को नियंत्रण में बता रही है।

खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोले थे अनंत सिंह?

अनंत सिंह ने खुद पर लगे आरोपों पर कहा, हम लोग टाल पर वोट मांग रहे थे। फिर हमने देखा कि 7 गाड़ियां खड़ी हैं। मुझे लगा कि कोई वोट मांग रहा है। इसके बाद मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू हो गई, फिर करीब 30 गाड़ियां आगे बढ़ गईं। 10 गाड़ियां पीछे रह गईं। उन गाड़ियों पर पथराव शुरू हो गया। सड़क पर ईंट-पत्थर, रोड़े रखे गए थे। पूरी तैयारी की गई थी। ये सारा खेल सूरजभान का है। दुलारचंद को उसने अपने यहां रखा था। वो उसी के साथ रहता था।

Tags: Anant Singh
Previous Post

देवउठनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबार

Next Post

गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी, फ्री में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…. बिहार के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
NDA releases its manifesto for the Bihar elections.

गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी, फ्री में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा.... बिहार के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी

यह भी पढ़ें

Arrested

तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

21/06/2023
Ram Rahim

राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालचाल जानने हनीप्रीत पहुंची मेदांता

07/06/2021
Amitabh Bachchan

बिग बी की होने वाली है सर्जरी, ब्लॉग के जरिये दी जानकारी

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version