Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

Chandra Grahan

Chandra Grahan

28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ग्रहण सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ग्रहण कुंभ राशि में लगने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों की स्थिति और राहु-केतु के प्रभाव से 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के लिए समय कैसा रहेगा।

मेष

नौकरी और कारोबार में लाभ मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

वृषभ

आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बड़े फैसले सोच-समझकर लें और सुखद समय का आनंद उठाएं।

मिथुन

सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है।

कर्क

पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है। धैर्य रखें और बेवजह की चिंता से बचें।

सिंह

अटके काम पूरे होने के योग हैं। छोटी परेशानियों को समझदारी से संभालें।

कन्या

जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी।

तुला

करियर और धन के मामले में अच्छे संकेत हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

किस्मत साथ देगी, लेकिन आर्थिक और कामकाज से जुड़े फैसलों में सतर्कता जरूरी है।

धनु

संयम से काम लें। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है, हालांकि धन कमाने के नए मौके मिलेंगे।

मकर

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जोखिम न लें। कामकाज में भी लापरवाही से बचना होगा।

कुंभ

इसी राशि में ग्रहण लगेगा। नौकरी के नए अवसर, आर्थिक लाभ और अटके कामों में तेजी के योग हैं।

मीन

करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है।

नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।

Exit mobile version