Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक ऐसा देश जहां मुर्दों के साथ शादी रचाते हैं लोग, लेनी पड़ती है राष्ट्रपति की इजाजत

Marriage with dead

मुर्दों के साथ शादी

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां लोग मृत पुरुष या महिला के साथ शादी रचाते हैं। इस देश का नाम फ्रांस है जो अपनी एक अलग खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस देश की गिनती विकसित देशों में की जाती है।

लेकिन इस देश का कानून हर किसी से काफी अलग है। फ्रांस के अजीबोगरीब कानून के अनुसार, यहां के लोग मृत महिला या पुरुष के साथ शादी रचाते हैं।

हालांकि इस तरह के विवाह करने के लिए राष्ट्रपति की इजाजत लेनी काफी जरूरी होता है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति प्रदान कर सकता है।

कहा जाता है कि इस देश की महिलाओं की उम्र अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक समय तक की होती हैं। यहां पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है अत्याचार की घटनाएं ना के बराबर होती हैं।शादी में व्हाइट सूट पहनने की शुरुआत

अप्रैल फूल और शादी में व्हाइट सूट पहनने की परंपरा फ्रांस से ही शुरू हुई थी। साथ ही साल 1499 में शादी में व्हाइट सूट पहनने की परंपरा भी यहीं से शुरू हुई थी।

Exit mobile version