• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन से एक दिन पहले दो करोड़ का नॉनवेज खा गए शौकीन

Writer D by Writer D
04/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Nonveg

Nonveg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) मंगलवार से शुरू हो गया है और अधिकतर लोग भक्तिमय हो गए। मगर तमाम लोगों में फिक्र मंदिर, पूजन और व्रत से ज्यादा भोजन की दिखाई दी। सुबह से शाम तक नॉनवेज के शौकीनों की चिंता शाम की दावत के इंतजाम की थी। नॉनवेज (Nonveg) के प्रमुख काउंटर पर शौकीनों के बीच चर्चाएं थीं- भइया कल से सावन लग रहे हैं…आज जमकर खा लें, फिर दो महीने की छुट्टी है…। इस बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोमवार को शहर में करीब दो करोड़ रुपये का नानवेज (Nonveg) खप गया। यानि दो महीने का हिसाब सावन से पहले एक ही दिन में पूरा करने में कोई कसर छोड़ी नहीं गई।

सावन (Sawan) के पवित्र माह की शुरूआत मंगलवार से चुकी है। इस दौरान लोग मीट-मछली खाने से परहेज करते हैं। लोग पनीर और मशरूम सहित अन्य व्यंजन खाते हैं। इसलिए सोमवार को लोग मीट, मुर्गा और मछली की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। मोहद्दीपुर के कारोबारी शमशाद ने बताया कि शहर की दुकानों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री महज एक दिन में हो गई है।

होटल रॉयल दरबार में खाना खा रहे उद्यमी प्रकाश ने बताया कि सावन (Sawan) में नॉनवेज प्रतिबंधित रहता है। इसलिए सावन के पहले आषाढ़ के अंतिम दिन नानवेज खाने वाले लोग जुट हैं।

निगम में ‘आप’ की सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों को समय पर मिली तनख्वाह

सोमवार की रात करीब 10.30 बजे गोलघर में बिरयानी की दुकान पर लोगों की लाइन लगी थी। यहां पर खाने वालों से ज्यादा पैक कराकर घर ले जाने वालों की तादाद नजर आई। दुकानदार रवि सिंह ने बताया कि अधिकांश लोग पार्सल मांग रहे हैं। इसी तरह से पीपलडाढ़ा, रेलवे स्टेशन रोड, गोलघर के शेरे पंजाब सहित अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई।

अब होटलों में पनीर पर रहेगा फोकस

रेलवे स्टेशन रोड के मिर्च मसाला रेस्टोरेंट संचालक भोला ने बताया कि सावन में मीट, मछली और मुर्गा लोग नहीं खाते है। इस समय पनीर और मशरूम की डिमांड ज्यादा रहती है। अधिकांश लोग पनीर चिली, पनीर बटर, कढ़ाही पनीर सहित अन्य तरह के व्यंजन की मांग करते हैं। इस दौरान आम दिनों की अपेक्षा चार गुना पनीर की बिक्री बढ़ जाती है। होटलों के अलावा लोग घरों में भी पनीर खाना पसंद करते हैं।

Tags: gorakhpur newsNonvegsawanSawan 2023up news
Previous Post

ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Next Post

जियो भारत मोबाइल आने से टैरिफ बढ़ोतरी की संभावनाओं पर लगेगा विराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान कानून में बड़ा संशोधन, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा अधिनियम

14/11/2025
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: वृद्धावस्था पेंशन के लिए लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं, विभाग खुद करेगा सम्पर्क

14/11/2025
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: अब चैनमैन भी बन सकेंगे लेखपाल, नई नियमावली को मंजूरी

14/11/2025
yogi cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

14/11/2025
Firecracker Factory
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत

14/11/2025
Next Post
Jio Bharat

जियो भारत मोबाइल आने से टैरिफ बढ़ोतरी की संभावनाओं पर लगेगा विराम

यह भी पढ़ें

60 पुलिसकर्मी

बेंगलुरू में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत, 60 पुलिसकर्मी

12/08/2020
पिकअप वैन नदी में गिरी

मंडी में भीषण सड़क हादसा: पुल तोड़कर नदी में गिरी पिकअप वैन, सात की मौत

16/11/2020

प्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुसलमान से नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं से लड़ेगी : स्वतंत्रदेव

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version