• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक कुत्ते ने पति-पत्नी को कर दिया 3500 किमी दूर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
dog
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम ( (Thyagraj Stadium) में खिलाड़ियों को घर भेजकर कुत्ता (Dog) घुमाना IAS दंपत्ति को काफी महंगा पद गया। IAS संजीव खिरवार ने कुत्ते (Dog)  को सैर कराते वक्त ये कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें अपनी इस आदत के चलते कभी अपने परिवार से 3500 KM दूर रहना होगा। दरअसल, विवाद बढ़ने के बाद IAS संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख कर दिया गया है। वहीं, उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश में हुआ है। दोनों राज्यों के बीच करीब 3,465 किमी दूरी है। पहले दोनों की पोस्टिंग दिल्ली में ही थी।

 

दरअसल, दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ट्रेनिंग कराने वाले एक कोच ने दावा किया था कि पहले वे रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे। लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर संजीव खिरवार वहां अपने कुत्ते (Dog) संग टहल सकें। कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है।

त्यागराज स्टेडियम से जुड़े कोच और एथलीट्स ने अपनी परेशानी का इजहार किया था। कोच ने कहा था कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है। उन्होंने कहा था कि पहले वे 8।30 या कभी-कभी 9 बजे तक भी प्रैक्टिस कर लेते थे। तब वे हर आधे घंटे में ब्रैक लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाते। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो 3 किलोमीटर दूर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जाने लगे हैं।

किरकिरी के बाद एक्शन में आई सरकार

मीडिया में मामला सामने के बाद विवाद काफी बढ़ गया था। इसके बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई। सरकार ने  IAS अधिकारी संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख और उनकी पत्नी का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश में कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले पर मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IAS खिरवार की सफाई- खाली स्टेडियम में कुत्ता ले जाता हूं

पूरे घटनाक्रम पर संजीव खिरवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है, ‘मेरी वजह से प्रैक्टिस रुकने की बात निराधार है। मैं कभी-कभार ही कुत्ते के साथ ट्रैक पर जाता हूं। जब खिलाड़ी नहीं होते, तभी जाता हूं। कभी किसी खिलाड़ी को स्टेडियम से बाहर जाने को नहीं कहा। कुत्ते को भी तभी ट्रैक पर छोड़ता हूं, जब वहां कोई नहीं होता। अगर ये आपत्तिजनक है तो इसे बंद कर देता हूं।’

मक्कड़ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

कौन हैं संजीव खिरवार?

संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वह अभी दिल्ली के रिवेन्यू कमिश्नर पद पर तैनात थे। उनके अंदर दिल्ली के सारे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट काम करते थे। साथ ही साथ यह दिल्ली के पर्यावरण विभाग के सचिव भी थे। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। साथ ही इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।  उन्होंने अपना करियर चंडीगढ़ में बतौर एसडीएम शुरू किया था। वे दिल्ली के साथ-साथ गोवा अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और भारत सरकार में भी अहम पदों पर रहे हैं।

Tags: delhi newsIAS SanjeevNational newstyagraj stadium
Previous Post

मक्कड़ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

Next Post

Gyanvapi Masjid: नमाज पढ़नी है तो वजू घर से कर के आएं, जुमे की नमाज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gangotri Temple
धर्म

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

22/10/2025
The wedding dress of the daughter of Khamenei's close associate caused a commotion
Main Slider

खामेनेई के करीबी की बेटी की शादी वायरल, वेडिंग ड्रेस पर मचा हंगामा

22/10/2025
Naresh Bansal
राजनीति

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

22/10/2025
CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.
Main Slider

गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता: सीएम धामी

22/10/2025
CM Yogi listened to the problems of 300 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Next Post
gyanvapi

Gyanvapi Masjid: नमाज पढ़नी है तो वजू घर से कर के आएं, जुमे की नमाज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सिखों ने अपने शौर्य-पराक्रम से हमेशा की है देश और धर्म की रक्षा : योगी आदित्यनाथ

13/04/2025
tenis1

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में नडाल को करना पड़ा हार का सामना

21/03/2022
Facial

पार्लर के महंगे फेशियल से बेहतर अपनाएं ये घरेलू टिप्स

08/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version