Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चकराता के जंगलों में लगी भीषण आग, फलदार पेड़ जलकर राख

देहरादून। लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही जंगलों (Forests) में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। देहरादून जिले में चकराता (Chakrata वन प्रभाग के देवघार रेंज में त्यूणी के पास शनिवार की शाम जंगल में भीषण आग (fierce fire) लग गई। जंगल से सटे चांदनी गांव के चपेट में आने का खतरा देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग और अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुट गई।

तूफान से देवघार रेंज के चांदनी जंगल में सिविल सोयम व आरक्षित वन क्षेत्र में भड़की आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ वन क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात को किसी तरह आग पर काबू पा लिया। जिससे चांदनी गांव और आसपास के बस्ती क्षेत्र में बसे लोग आग की चपेट में आने से बच गए। आग की चपेट में आने से ग्रामीण बागवानों के करीब डेढ़ सौ से अधिक फलदार पेड़ भी जलकर राख हो गए।

शनिवार शाम को सीमांत त्यूणी तहसील से सटे देवघार रेंज में चीड़ के जंगल में लगी आग से कई ग्रामीण परिवार मुसीबत में आ गए। क्षेत्र में देर शाम तूफान उठने के बाद आग लगी, जिससे विकराल रूप ले ली। देखते ही देखते जंगल चारो तरफ से जलने लगा और लपटे आबादी क्षेत्र को छूने लगीं।

शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में 502 अंक तक की गिरावट

जंगल से सटे चांदनी गांव और आसपास के बस्ती क्षेत्र तक आग के पहुंचने के कारण ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने को सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़े। आग से फैले धुंए के गुबार से रात में चारों तरफ लपटें ही दिखाई पड़ रही है।

बचाव कार्य में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज त्यूणी हरीश चौहान के नेतृत्व में फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं नुकसान के बारे में पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की टीम पता लगा रही है।

Exit mobile version