Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से हमला, 30 से ज्यादा की मौत

Sheep

Sheep

औरैया: जिले के सहायल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवी मोहन सुख गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों ने भेड़ों (Sheep) के झुंड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में करीब तीन दर्जन भेड़ों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के आसपास भेड़ें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे पशुपालक को घटना की जानकारी हुई। बड़ी संख्या में भेड़ें मृत और घायल अवस्था में पड़ी हुई थीं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक घायल भेड़ों का इलाज कर रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं राम लखन निवासी नवी मोहन सुख ने बताया कि रात में किसी ने भेड़ें (Sheep) काट दी हैं। हमारे पास करीब 70 छोटी-बड़ी भेड़ें हैं। लगभग 25 से 30 भेड़ें मरी पड़ी हैं और कई घायल हैं, जहां भेड़ें थीं, उससे थोड़ी दूरी पर ही हमारा घर है। सुबह करीब 5 बजे जानकारी हुई, किसने किया, कुछ पता नहीं। हालांकि , इस घटना के बाद पीड़ित का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सवाल ये है कि बेजुबान जानवरों के साथ ऐसा कौन कर सकता है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया होगा।

30 से ज्यादा भेड़ों (Sheep) की मौत

सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि भेड़ों की गर्दन के नीचे की नली काटी गई है। लगभग 30 भेड़ों की मौत हुई है और अभी कई भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत भी चिंताजनक है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version