Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोली मार कर दोस्त को किया घायल, फिर आरोपी ने स्वयं का काटा गला

shot to dead

छात्र नेता को मारी गोली

मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने मित्र पर देशी बंदूक से फायर कर उसे घायल कर दिया और बाद में स्वयं को धारदार हथियार से घायल कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के खेरमाई मंदिर के पास राहुल प्रजापति ने देशी बंदूक से फायर कर अपने मित्र दौलत गोले को घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग आरोपी को पकडने दौड़े तब उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया।

नोएडा में 31 जनवरी से धारा-144 लागू, प्राइवेट ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक

अभी गोली चलाने का कारण पता नहीं चला है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version