Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई में भीषण सड़क हादसा : कैफे रेस्त्रां में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

road accident

कैफे रेस्त्रां में घुसी बेकाबू कार

मुंबई। दक्षिण मुंबई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। क्रॉफोर्ड मार्केट एरिया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जनता कैफे रेस्त्रां में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल बताए जा रहे हैं।

सभी घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक करोड़ के जेवरात लूट का खुलासा, 11 शातिर गिरफ्तार

इस भीषण हादसे में मरने वाले चार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों की स्थिति के बारे में पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पुलिस पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Exit mobile version