Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 29 लोग घायल

road accident

road accident

मैनपुरी जनपद के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास शुक्रवार देर शाम बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 29 बराती घायल हुए हैं। छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की तबीयत बिगड़ी, हैलट अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद के गांव नगला भूड़ निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र शिवदयाल की बरात शुक्रवार शाम को प्राइवेट बस से इटावा के गांव नगला छत्ता जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास पुलिया की मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बस में सवार 29 बराती घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।

बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार व सीएमओ डॉ. एके पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। वहीं एडीएम बी.राम, एसडीएम अनिल कटियार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version