Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करंट लगने से एक मजदूर की मौत

Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में मंगलवार को करंट (Electrocution) लगने से मनरेगा मजदूर की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के ऊपरवार गांव में मंगलवार अपराह्न में बिजली सप्लाई के लिए खींचे गए तार में एक फेस में आ रहे हाई बोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए भगवंता निषाद(36) घर के अंदर विद्युत तार को दुरुस्त कर रहा था।

इस दौरान करंट (Electrocution) लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version