• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amazon से मंगवाया था Xbox कंट्रोलर, कंपनी ने भेज दी ऐसी चीज की उड़ गए कपल के होश

Writer D by Writer D
19/06/2024
in Main Slider, Business
0
Amazon

Amazon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरू का रहने वाला एक कपल उस वक्त हैरान रह गया, जब उनके ऑनलाइन ऑर्डर किए सामान में जिंदा कोबरा (Cobra) निकला। उन्होंने Amazon से ये सामान मंगाया था। मामला रविवार का बताया जा रहा है। कपल में दोनों ही सॉफटवेयर इंजीनियर हैं। इनका कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन एक Xbox कंट्रोलर मंगाया था। लेकिन उस वक्त हैरान रह गए, जब पैकेज के अंदर सांप मिला। गनीमत रही कि ये जहरीला सांप पैकेजिंग टेप में फंसा हुआ था। इसी वजह से वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सका।

कपल ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इनका कहना है, ‘हमने 2 दिन पहले Amazon से एक Xbox कंट्रोलर ऑर्डर किया था और पैकेज में एक जिंदा सांप मिला। पैकेज सीधे डिलीवरी पार्टनर ने हमें सौंपा था (बाहर नहीं छोड़ा गया)। हम सरजापुर रोड पर रहते हैं और पूरी घटना को कैमरे में कैद किया है, साथ ही हमारे पास इसके चश्मदीद गवाह भी हैं।’

महिला ने आगे बताया, ‘सौभाग्य से वो (सांप) पैकेजिंग टेप से चिपक गया था और उसने हमारे घर या अपार्टमेंट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। इतने बड़े खतरे के बावजूद, Amazon के कस्टमर सर्विस ने हमें 2 घंटे तक स्थिति से खुद निपटने को कहा, जिससे हमें आधी रात में अकेले ही स्थिति को संभालने के लिए मजबूर होना पड़ा (वीडियो और तस्वीरों में सबूत हैं)। हमें पूरा पैसा वापस मिल गया है, लेकिन इतने जहरीले सांप के साथ जो जान पर खतरा था, उससे हमें क्या मिलेगा? ये स्पष्ट रूप से Amazon की लापरवाही और उनके खराब ट्रांसपोर्टेशन/वेयरहाउस स्वच्छता और देखरेख में कमी के कारण हुआ सुरक्षा उल्लंघन है। सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक की जवाबदेही कौन देगा?’

Amazon की तरफ से आया जवाब

ग्राहक के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने ट्वीट किया, ‘Amazon ऑर्डर से आपको हुई असुविधा के बारे में जानकर हमें खेद हुआ। हम इसकी जांच करेंगे। कृपया यहां आवश्यक जानकारी शेयर करें, और हमारी टीम आपको जानकारी देगी। अपडेट के साथ जल्द ही आपसे बात करेंगे।’

ग्राहक ने आगे बताया, ‘उन्होंने अभी पूरा रिफंड कर दिया है, जो वैसे भी मिलना चाहिए था। लेकिन हमें इसके अलावा कोई मुआवजा या आधिकारिक तौर पर माफी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। मेरा मानना ​​है कि इसकी कोई गिनती नहीं है। ये हर तरह से हमारे लिए Amazon ग्राहक के रूप में और एक कर्मचारी के रूप में उनके डिलीवरी पार्टनर के लिए स्वीकार्य नहीं है। ये सुरक्षा का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि हमें भविष्य में कोई संतोषजनक समाधान भी मिलेगा।’ वहीं सांप को लोगों की पहुंच से दूर कहीं सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Tags: "Amazon Orderamazon online shoppingBusiness NewsBusiness news in hinditrending news
Previous Post

प्रचंड गर्मी में लें इस आइस्क्रीम के स्वाद का मजा

Next Post

ITR भरने से पहले जान लीजिए नए टैक्स नियम, वरना रुक जाएगा रिफ़ंड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
ITR

ITR भरने से पहले जान लीजिए नए टैक्स नियम, वरना रुक जाएगा रिफ़ंड

यह भी पढ़ें

महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज : योगी

20/09/2021
सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, दो एसपीओ घायल

13/03/2021
सिर्फ 1299 रुपये में लॉन्च हुई ये धाकड़ स्मार्टवॉच, 2.01 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगी SpO2 मॉनिटरिंग

सिर्फ इतने रुपये में लॉन्च हुई ये धाकड़ स्मार्टवॉच, 2.01 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगी Bluetooth Calling

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version