• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिड डे मील में बच्चों को खाने में परोसी छिपकली, 70 छात्र पहुंच गए अस्पताल

Writer D by Writer D
04/04/2025
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Lizard

Lizard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के एक स्कूल में बच्चों के खाने में छिपकली (Lizard) गिर गई। जब इस खाने को बच्चों ने खाया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते 70 बच्चे अस्पताल पहुंच गए। बच्चों को उल्टी के साथ पेट दर्द हो रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर परिजन में आक्रोश है।

कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राइमरी स्कूल का यह पूरा मामला है, जहां बीते गुरुवार को स्कूल में बच्चे पढ़ने आए थे। दोपहर में रसोइयों ने बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया। लंच टाइम में जब बच्चे खाना खा रहे थे, इस दौरान एक छात्र को थाली में मरी हुई छिपकली (Lizard) मिली। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। हालांकि, तब तक सारे बच्चे भोजन कर चुके थे।

खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर देख तत्काल स्कूल के टीचरों ने पूरे मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी। परिजन के साथ तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। सभी बच्चे अस्पताल में ही हैं।

पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर

बच्चों के तबीयत बिगड़ने की सूचना जैसे ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी तक पहुंची, उन्होंने तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया। खुद कुसमी भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगा।

Tags: Chattisgarh Newsmid day mealNational news
Previous Post

पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर

Next Post

PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की 9 महीने बाद हुई मुलाकात, बैंकॉक में हुई मीटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
CM Vishnudev Sai-PM Modi
राष्ट्रीय

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
Next Post
PM Modi and Muhammad Yunus met in Bangkok

PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की 9 महीने बाद हुई मुलाकात, बैंकॉक में हुई मीटिंग

यह भी पढ़ें

Siemens CEO Agustin

हडसन नदी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सीमेंस के सीईओ अगस्टिन समेत पूरे परिवार की मौत

11/04/2025

ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.08 लाख के पार, 1.21 लाख की मौत

01/09/2020
Hospitality also booms along with tourism

पर्यटन के साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी बूम

04/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version