Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, धुएं ने ढका इलाका

A massive fire broke out in Gaur Green Society in Ghaziabad.

A massive fire broke out in Gaur Green Society in Ghaziabad.

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी (Gaur Green Society) में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुख्य दमकल अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि सुबह के समय जब लोग अपने रोज के कार्यों में व्यस्त थे, तभी सोसाइटी (Gaur Green Society) के एक फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली है। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को फैलने से रोकने और उसे बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी भयानक है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रण करने का निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version