Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म

rape

rape

मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। गांव में हुई घटना के दौरान अधेड़ द्वारा दरिंदगी की हद पार करते हुए 11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार (Rape) किया गया।

घटना उस समय हुई जब बालिका कमरे में अकेली थी और उसके साथ आरोपित ने दुराचार किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

झारखंड के गढ़वा निवासी एक महिला अपनी रिश्ते में भांजी लगने वाली 11 वर्षीय बालिका के साथ चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और मेहनत मजदूरी करती है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बुधवार की दोपहर में मौसी किसी काम से बाहर गई थी और भांजी कमरे में अकेली थी।

उसी समय आरोपित रामकेवल ने कमरे में बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुराचार कर दिया और बच्ची को बदहवास छोड़ कर भाग गया। मौसी जब वापस कमरे पर आई तो रोते हुए पीड़िता ने सारी घटना बताई।

जिसके बाद शिकायत लेकर मौसी थाने आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में दुराचार समेत पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version