Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 55 वर्षीय रघुवीर पटेल की पीट-पीटकर (Beaten) हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए जमकर हंगामा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव की है। बताया जा रहा है कि रघुवीर पटेल के बेटे पूरन लाल का गांव के ही साकेत परिवार की एक लड़की से कथित प्रेम प्रसंग था। करीब दो साल पहले दोनों के घर से भागने का मामला सामने आया था। उस समय युवती के बयान के आधार पर पूरन लाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

बताया जा रहा है कि होली के दिन 4 मार्च को साकेत परिवार के करीब 18 से 20 लोगों ने पूरन लाल पटेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रघुवीर पटेल को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा (Beaten) । इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।

मारपीट में रघुवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा पूरन लाल पटेल और संदीप पटेल भी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रघुवीर पटेल की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के साकेत परिवार के भी करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

रघुवीर पटेल की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। मऊगंज के एसडीओपी सची पाठक भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version