• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में नाबालिग को अगवा कर राजस्थान इतने हजार में बेचा, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे 60,000 रुपए में राजस्थान में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।

दिल्ली पुलिस ने शालीमार बाग थाने की इस घटना के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को राजस्थान के सीकर से अभियुक्तों के चंगुल से मुक्त करा लिया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने रविवार को बताया कि मुख्य आरोपियों दिल्ली के हैदरपुर के निवासी नीरज सोनकर और राजस्थान के रहने वाले गोपाल लाल को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नीरज ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 2 की निवासी मुस्कान और उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली शीतल के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को राजस्थान के गोपाल लाल के हाथों 60,000 में बेच दिया था। गोपाल उस लड़की से अपने साले दानवीर उर्फ दाना के साथ शादी करना चाहता था । पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 साल की लड़की को गोपाल लाल के पास से बरामद किया।

फिर प्रवासियों को आतंकियों ने बनाया निशाना, दो मजदूरों को घर में घुसकर मारी गोली

लड़की को राजस्थान के सीकर से बरामद किया गया, जहां उसे शादी के लिए ले जाया गया था। पुलिस दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुक्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान के सीकर में छापेमारी की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी दानवीर फरार है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता था। इस मामले की आरोपी लड़कियों रोहिणी की मुस्कान और आगरा की शीतल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी जाएगी।

श्री कुमार बताया कि लड़की को बेचकर हासिल की गई रकम में से नीरज हिस्से में 30 हजार रुपए आए थे, जो उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उससे पुलिस ने बरामद कर लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में के हैदरपुर की निवासी इस लड़की के गुमशुदगी की शिकायत उसके परिवार वालों ने 16 सितंबर 2021 को शालीमार बाग थाने में की थी । अगले दिन 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की को अगवा कर उत्तर प्रदेश के आगरा और वहां से उसे राजस्थान ले जाया गया था।

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

फिर प्रवासियों को आतंकियों ने बनाया निशाना, दो मजदूरों को घर में घुसकर मारी गोली

Next Post

ललितपुर रेप केस: सपा उपाध्यक्ष व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Next Post
Gang Rape

ललितपुर रेप केस: सपा उपाध्यक्ष व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Rajpal Yadav

राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के बेहद करीबी का हुआ निधन

24/01/2025
Lucknow-Agra Expressway Accident

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, 20 यात्री घायल

22/11/2020
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

मतदान से पहले हुआ बम विस्फोट, एक की मौत

06/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version