Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी की हत्या कर साधू बना 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

journalist arrested

journalist arrested

उत्तर प्रदेश में झांसी के कोतवाली थानाक्षेत्र में तीन साल पहले पत्नी की हत्या कर बालू में दफनाने वाले 25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी-सिटी) विवेक त्रिपाठी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र में तीन साल पहले पत्नी की हत्या कर पुलिस से बचने के लिए साधू बने 25 हजार के ईनामी बदमाश अशोक अहिरवार को रविवार देर शाम अंजनी माता मंदिर के पास बनी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचने के लिए अशोक साधू का रूप धर मध्यप्रदेश में डेरा डाले हुआ था।

एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली थाना के उन्नावगेट में रहने वाला अशोक मजदूरी करता था। तीन वर्ष पूर्व 2018 में उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया था और शव को पास में पड़ी बालू के ढेर में दबा दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस को पता चला कि अशोक मूलरूप से जुझाई थाना करेरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश का निवासी है और काफी समय से उसके गांव में मुखबिर लगाए थी। एसएसपी द्वारा उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

जुगल किशोर ज्वैलर्स में चोरी का खुलासा, करोड़ों के जेवरात समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस से बचने के लिए अशोक ने साधु का भेष धारण कर लिया था। उसके झांसी में भी आने जाने की सूचना थी, इसी क्रम में उसकी गिरफ्तारी हुई। उसके पास से 270 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।हाल ही में पुलिस ने युवा सब इंस्पेक्टर चंदन पाण्डे को उन्नावगेट चौकी की कमान सौंपी है। चौकी इंचार्ज ने इस मर्डर को चुनौती के रूप में लिया और हत्यारोपी पति को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। इस काम में अनुभवी प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने उनकी काफी मदद की। उनकी योजना सफल रही और अशोक पकड़ा गया।

Exit mobile version