• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रावण की गोद में बैठ कर एक इंसान रामराज की बात कर रहा है : राजग

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजग

राजग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का पिट्ठू बताया और कहा कि राज्य में ‘लालटेन’ का अस्तित्व समाप्त हो चुका है और 10 नवंबर को ‘चिराग’ भी बुझ जाएगा।

राजग के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान, जदयू प्रवक्ता अजय आलोक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता अफजल शम्सी के साथ शनिवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) का अस्तित्व समाप्त हो चुका है और 10 नवंबर को ‘चिराग’ भी बुझ जाएगा।

श्री नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा कि उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार में फिरौती के लिए जो अपहरण होते थे और जिसे एक उद्योग के रूप में खड़ा किया गया था, उसमें कौन-कौन भागीदार थे। उन्होंने श्री यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने पिता के कार्यकाल में हुए अपहरणों पर श्वेतपत्र जारी कर बिहार की जनता को बताएं कि उस समय तीन हजार 91 लोगों के अपहरण के पीछे कौन थे और ऑपरेशन ब्लैक पैंथर चलाने वाले का क्या हुआ।

निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को जानमाल को खतरा : राजदेव सिंह

हम के प्रवक्ता श्री रिज़वान ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का पिट्ठू बताया और कहा, “चिराग अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए तेजस्वी का चरण स्पर्श कर रहे हैं। श्री पासवान और श्री यादव का आंतरिक गठबंधन है।” उन्होंने श्री पासवान के बयान कि ‘मै मोदी का हनुमान हूं’ पर पलटवार करते हुए कहा कि रावण की गोद में बैठ कर एक इंसान रामराज की बात कर रहा है।

जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने श्री तेजस्वी यादव और राजद को सामान्य ज्ञान से गौण दल करार देते हुए कहा, “बिहार बौद्धिक लोगों की पहचान रही है। राष्ट्रीय जंगल दल के युवराज कृपया अपने चीं चीं (ट्विटर) हैंडल वाले को ठीक से रखें। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि गलत लिख दी और सरदार पटेल को आयरन मैन से इरान मैन कर दिया, कृपया ऐसी त्रुटियां न करें। इससे पूरे बिहार का मजाक बनता है।”

कांग्रेस सत्ता के बिना तड़प रही है, तभी वह झूठ फैला रही है : खट्टर

वहीं, भाजपा प्रवक्ता अफज़ल शम्सी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है बिहार के युवा, महिलाएं जो सुशासन के सहारे हैं वह जमकर बंपर वोटिंग करेंगे और श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

देश की जनता की नाराजगी का असर दिखेगा बिहार चुनाव में : शिवपाल

Next Post

अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चुनाव में हराना है : नीतीश

Desk

Desk

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Dhami
राजनीति

बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Next Post
नीतीश कुमार nitish kumar

अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चुनाव में हराना है : नीतीश

यह भी पढ़ें

mirror vastu

वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए इस दिशा में लगाएं दर्पण

07/07/2021

गौ, गंगा और गौरी-शंकर हमारी संकल्पना : केशव प्रसाद मौर्य

14/10/2021
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

पीएम मोदी के दौरे से पहले कोरोना पॉजिटिव हुए पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version